hindmedianews
Breaking News
कबीरधामछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूजब्रेकिंग न्यूज़भ्रष्टाचार

पलानसरी में गौरवपथ पर निर्माण में गुणवत्ता हीन कार्य,22 लाख की लागत पर डांका

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

कवर्धा ,जनपद पंचायत पंडरिया के क्षेत्र क्रमांक 25 अंतर्गत ग्राम पलानसरी में मुख्यमंत्री गौरव पथ योजना के तहत लगभग 22 लाख रुपये की लागत से 250 मीटर सीमेंट कांक्रीट सी सी सड़क निर्माण कार्य प्रगतिरत है। यह सड़क पलानसरी से परसवारा रोड की ओर बनाई जा रही है, लेकिन निर्माण की शुरुआती अवस्था में ही गुणवत्ता और तकनीकी मानकों को लेकर गंभीर प्रश्न खड़े हो गए हैं।

योजना का उद्देश्य ग्रामीण आवागमन को मजबूत और टिकाऊ बनाना है, किंतु ठेकेदार द्वारा निर्धारित तकनीकी प्रावधानों की अनदेखी करते हुए निम्न स्तर की सामग्री का उपयोग किए जाने के आरोप सामने आ रहे हैं। सीमेंट, गिट्टी एवं रेत के मिश्रण अनुपात (मिक्स डिजाइन), CC सड़क की निर्धारित मोटाई, लेवल एवं चौड़ाई का समुचित पालन नहीं किया जा रहा है, जो कि आईआरसी गाइडलाइन, पीडब्ल्यूडी स्पेसिफिकेशन एवं सीसी रोड निर्माण मानकों के प्रतिकूल है।

स्थल पर यह भी देखा गया कि सड़क के सब-बेस और बेस कोर्स को तकनीकी मानकों के अनुसार तैयार नहीं किया गया है। बेस निर्माण के दौरान सड़क के मध्य भाग को अनियमित रूप से ऊंचा तथा किनारों को गलत ढाल देकर आगे की ढलाई प्रक्रिया शुरू की जा रही है, जबकि CC सड़क में कैम्बर, क्रॉस स्लोप, एक्सपैंशन व कंट्रोल जॉइंट, क्योरिंग प्रक्रिया का सख्त पालन अनिवार्य होता है। इन प्रक्रियाओं की अनदेखी से भविष्य में सड़क पर दरारें, टूट-फूट और स्लैब फेलियर की आशंका बढ़ जाती है।

ग्रामीणों का कहना है कि यदि निर्माण कार्य के दौरान ही तकनीकी जिम्मेदार—उप अभियंता, सहायक अभियंता एवं गुणवत्ता नियंत्रण अमला—द्वारा सघन निरीक्षण नहीं किया गया, तो यह सड़क पूर्ण होने से पहले ही कमजोर हो जाएगी। इससे न केवल मुख्यमंत्री गौरव पथ योजना की मंशा पर प्रश्न उठेगा, बल्कि सार्वजनिक धन के दुरुपयोग का मामला भी सामने आएगा।

अब निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या संबंधित विभाग समय रहते निर्माण कार्य की तकनीकी जांच, गुणवत्ता परीक्षण एवं मानक अनुरूप सुधार कराएगा या फिर निर्माण पूरा होने के बाद खामियों पर पर्दा डाल दिया जाएगा।

संबंधित पोस्ट

*आज 3783 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई वहीं 4776 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए…*

Chunesh Sahu

पोलमी घोड़ा घाट में बड़ा हादसा टला धान काटने वाली हार्वेस्टर सड़क से पलटी, चालक बाल–बाल बचा

Sakshi Bansod

बाबा बछराज कुंवर धाम में नवरात्रि से पहले ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़, प्रशासन की भारी लापरवाही, किसी भी प्रकार का कोई सुरक्षा व्यवस्था नही।

Chunesh Sahu

पंडरिया और पांडातराई में कार्यकर्ता सम्मलेन में विधायक भावना बोहरा हुईं शामिल, कहा ट्रिपल इंजन की भाजपा सरकार बनाने जनता है तैयार

hindmedianews

*धमतरी जिले में सौर सुजला योजना – किसानों की खुशहाली का नया सूरज*

Chunesh Sahu

ग्राम सतमरा में वेलकम फुलवाड़ी कार्यक्रम

Chunesh Sahu