hindmedianews
Breaking News
छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़सुरक्षा

DGP–IG Conference in CG: नवा रायपुर के होटलों में रुकेंगे वीवीआईपी, शादी समारोह जारी रहेंगे

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

रायपुर। आगामी DGP–IG अखिल भारतीय सम्मेलन को लेकर राजधानी में तैयारियां अंतिम चरण में पहुँच चुकी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के शामिल होने वाले इस उच्चस्तरीय कार्यक्रम के लिए सुरक्षा व्यवस्था और प्रोटोकॉल की समीक्षा लगातार जारी है।

सूत्रों के मुताबिक, नवा रायपुर और रायपुर के लग्ज़री होटल, रिसॉर्ट और गेस्ट हाउस लगभग पूरी तरह बुक हो चुके हैं। वीवीआईपी आवास की बुकिंग एक महीने पहले ही सुनिश्चित कर ली गई थी। सम्मेलन में देशभर के DGPs, IGs और शीर्ष सुरक्षा अधिकारी शामिल होंगे।

होटलों में तैयारी पूरी

राजधानी के बड़े होटलों— मेफेयर , कैपिटल कोर्ट , कोर्टयार्ड मैरियट  होटल सायाजी , इंडियन जैन असोसिएशन के गेस्ट हाउस – सहित कई प्रतिष्ठित होटलों में वीवीआईपी ठहरेंगे।

होटल प्रबंधन को सुरक्षा एजेंसियों ने विशेष निर्देश जारी किए हैं। प्रवेश द्वारों पर RFID स्कैनिंग, डॉग स्क्वॉड और CCTV हाई अलर्ट मोड में रहेंगे।

शादियों पर नहीं पड़ेगा असर

समीप में चल रहे विवाह मौसम के चलते आम लोगों में यह सवाल उठ रहा था कि होटल बुकिंग में बदलाव से शादी समारोह प्रभावित होंगे या नहीं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि—

✔ शादी और निजी कार्यक्रम पहले की तरह चलेंगे।

✔ वीवीआईपी प्रोटोकॉल से आम लोगों की बुकिंग पर प्रतिबंध नहीं लगेगा।

केवल सुरक्षा कारणों से कुछ होटलों में पार्किंग और प्रवेश व्यवस्था में थोड़े बदलाव किए जा सकते हैं।

सुरक्षा के कड़े इंतजार  , ड्रोन सर्विलांस , बम डिटेक्शन टीम , NSG और SPG की तैनाती , शहर में ट्रैफिक रूट प्लान , लगभग 2500 पुलिसकर्मी ड्यूटी पर रहेंगे।

क्या बोले अधिकारी?

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया—“सम्मेलन राष्ट्रीय स्तर का है। रायपुर और नवा रायपुर को पहली बार इतना बड़ा अवसर मिला है। आम नागरिकों की गतिविधियों पर कोई रोक नहीं होगी।”

सम्मेलन 30 नवंबर से 2 दिसंबर तक आयोजित होगा।

संबंधित पोस्ट

सतनामी समाज के द्वारा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पद की मांगों को लेकर रखे गए बैठक

rakeshbhaskar

चरित्र पर शंका करने वाले पति को चाकू से उतारा मौत के घाट..!!

Sakshi Bansod

राशिफल 22 जुलाई: वृश्चिक राशिवाले ना करें निवेश, 3 राशियों के लिए शुभ है बुधवार

Admin

मातम:पंडरिया के रहमान कापा के पास हुआ दर्दनाक सड़क हादसा, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

hindmedianews

आरटीआई के जवाब में पुलिस मुख्यालय ने स्पष्ट की स्थिति, उपनिवेशकालीन नियमों पर उठे सवाल पुलिसकर्मियों के लिए ‘जीरो कट’ और ‘क्लीन शेव’ अनिवार्य नहीं

Sakshi Bansod

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को फिर से जीत दिलाने में किसान निभाएंगे बड़ी भूमिका – नीलकंठ चंद्रवंशी

hindmedianews