hindmedianews
Breaking News
क्राइमछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

चरित्र पर शंका करने वाले पति को चाकू से उतारा मौत के घाट..!!

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

कोरबा। घरेलू विवाद में पत्नी ने पति पर चाकू से हमला कर दिया। हमले के बाद घायल पति को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने आरोपी पत्नी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। मामला बालकोनगर थाना अंतर्गत बालको अस्पताल के पास क्रिश्चन मोहल्ला का है।

जानकारी के मुताबिक शांतिएल मसीह राज मिस्त्री है जिसे शराब पीने की आदत है। नशे में आए दिन घरेलू विवाद व पत्नी अमृता मसीह पर चरित्र शंका करते हुए मारपीट करने की वजह से उसकी पत्नी परेशान थी। गुरुवार को पत्नी काम करके दोपहर में घर लौटी तो पति शराब के नशे में था। वह फिर से विवाद करने लगा। इस दौरान परेशान पत्नी ने रसोई से चाकू उठाकर उससे पति पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया।

वारदात के बाद पत्नी ने ही परिजन के साथ मिलकर उसे बालको अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया। बालको अस्पताल से थाने में घटना की सूचना दी गई। पुलिस अस्पताल पहुंची। जहां घटना की जानकारी ली गई। डॉक्टरों ने घायल की हालत खतरे से बाहर बताई है। बालको पुलिस ने आरोपी पत्नी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।

संबंधित पोस्ट

वाहनों के नंबर प्लेट में नाम,पदनाम लिखने वाले वाहनों व वाहनों में प्रेशर हार्न पर कार्यवाही के दिये हैं सख्त निर्देश *आदर्श आचार संहिता का पालन कराने मोटरयान अधिनियम के तहत उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर लगातार की जावेगी कार्यवाही*

Chunesh Sahu

पीएम मोदी ने जारी की 19वीं किस्त, किसानों के खातों में भेजे गए 22 हजार करोड़

Sakshi Bansod

सेवा, संवेदना,सशक्तिकरण और सतत विकास के दो वर्ष पूर्ण, पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने जताया जनता का आभार

Sakshi Bansod

जिले के 757 ग्रामों में 30 सितम्बर तक किया जाएगा डिजिटल फसल सर्वेक्षण का कार्य  

hindmedianews

*मुख्यमंत्री की घोषणा : श्री राधा कृष्ण बड़े मंदिर के जीर्णोद्धार हेतु भूमि पूजन संपन्न* कल से शुरू होगा कार्य, राज परिवार और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में धार्मिक अनुष्ठान हुआ पूरा

Chunesh Sahu

Chunesh Sahu