hindmedianews
Breaking News
देश-विदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीती

पीएम मोदी ने जारी की 19वीं किस्त, किसानों के खातों में भेजे गए 22 हजार करोड़

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

देश के करोड़ों किसानों को पिछले कई महीने से 19वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार था। आज किसानों का यह इंतजार खत्म हो गया है, क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम किसान योजना के तहत 19वीं किस्त जारी कर दी है। दरअसल, पीएम मोदी बिहार के दौरे पर हैं, यहीं पर उन्होंने किस्त का ऐलान किया है। पीएम के ऐलान के साथ ही 9 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में 22 हजार करोड़ की धनराशि ट्रांसफर की गई है। इस दौरान पीएम मोदी के साथ केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद रहे।

22 हजार करोड़ रुपए ट्रांसफर
किसानों को आर्थिक मदद के लिए केंद्र सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना चलाती है। जिसके तहत किसानों को सालाना 6 हजार रुपये की राशि दी जाती है। यह राशि किस्तों में किसानों के खाते में ट्रांसफर की जाती है। आज 19वीं किस्त जारी होने के बाद अब तक किसानों को इस योजना के तहत 19 किस्तों में राशि मिल चुकी है। किसानों की 19वीं किस्त पीएम मोदी ने बिहार के भागलपुर में जारी की है। जारी की गई कुल धनराशि 22 हजार करोड़ रुपए है, जो 9.7 करोड़ किसानों के अकाउंट में ट्रांसफर की गई है।

इस दौरान प्रधानमंत्री का भाषण सुनने के लिए किसानों कृषि विद्यालय में पहुंचे। जहां पर किसानों के सुझाव लिए गए, साथ ही पीएम ने किसानों से बातचीत भी की। इस दौरान पीएम मोदी के साथ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी शामिल हुए। इसेृके अलावा, शिवराज सिंह चौहान और चिराग पासवान भी नजर आए। भागलपुर में प्रधानमंत्री को सुनने के लिए बिहार के 13 जिलों के 3 से 4 लाख किसान शामिल हुए, इस दौरान कृषि प्रदर्शनी भी लगाई गई।

अब तक कितने किसानों को मिला फायदा?
पीएम किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत आज से ठीक 6 साल पहले 24 फरवरी 2019 को की गई थी। केंद्र की इस योजना में पात्र किसान परिवारों को 6,000 रुपये की सालाना वित्तीय सहायता दी जाती है। 19वीं किस्त से पहले तक देश के 11 करोड़ से ज्यादा किसान परिवारों को 18 किस्तों में 3.46 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि दी जा चुकी है।

संबंधित पोस्ट

राजस्व धमतरी में पटवारी का नया खेल, शासकीय पट्टेदार भूमि को निजी खजाने में किया तब्दील 

Chunesh Sahu

गंगरेल बाँध प्रभावितों का अनिश्चितकालीन धरना कल से हाई कोर्ट आदेश का पांच साल बाद भी पालन नहीं, समिति ने जताया कड़ा विरोध लेकिन जोगी का असली भोगी कौन.? .? प्रभावितों पर सफेदा का कालिख पोतने वाला आखिर कौन ? ? ?

Chunesh Sahu

धमतरी: फर्जी APO का कूटरचित दस्तावेजों से नौकरी और राजस्व विभाग में मनमानी का मामला विधानसभा में गूंजा….विधानसभा सदन में शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ बजट सत्र में 56 सवाल उठाए

Chunesh Sahu

युवा पीढ़ी की भविष्य का होगा निर्माण पंडरिया विधायक भावना दीदी की गारंटी से: उत्तरादेवी साहू 

hindmedianews

नवगठित जिले खैरागढ़ के वरिष्ठ अधिकारियों से पत्रकारों ने की सौजन्य भेंट, विकास के मुद्दों पर हुई चर्चा

hindmedianews

*ये धमतरी राजस्व है जो रच रहा नए नए कीर्तिमान…* *विधानसभा में गूंजा मामला, फिर भी मगरलोड तहसील में फाइलों पर कुंडली मार कर बैठे अफसर..* *सरकारी जमीन के सौदागरों पर प्रशासन मेहरबान..*

Chunesh Sahu