hindmedianews
Breaking News
छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़राजनीती

पंचायत चुनाव में जीतने वाले 80 फीसदी प्रत्याशी भाजपा के- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में बीजेपी के प्रत्याशियों की जीत का दावा करते हुए कहा है कि 80 फीसदी नव निर्वाचित सदस्य बीजेपी से हैं। उन्होंने कहा कि इस जीत के माध्यम से जनता ने साय सरकार के कार्यों पर भरोसा जताया है।

शर्मा ने बताया कि जनता ने साय सरकार के भ्रष्टाचार विरोधी विशेष अभियान को समर्थन दिया है और हमारी सरकार अपने वादों को पूरा करने में लगी हुई है। उन्होंने महतारी वंदन योजना के लाभ और किसानों के विश्वास का उल्लेख किया, साथ ही बताया कि पांच लाख भूमिहीन मजदूरों के खातों में पैसे भेजे गए हैं। उन्होंने कहा कि यह सरकार चुनाव के दृष्टिकोण से नहीं, बल्कि लगातार काम कर रही है। पीएम आवास योजना के तहत छत्तीसगढ़ के लोगों को लाभ मिल रहा है, जिसकी वजह से जनता ने बीजेपी पर विश्वास जताया है।

 विजय शर्मा ने बस्तर के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में पहली बार वोटिंग होने की जानकारी भी दी, जहां 60 से अधिक गांवों में मतदान हुआ। उन्होंने पूर्व सीएम भूपेश बघेल के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को हराने के आरोपों को तर्कहीन बताया और कहा कि कांग्रेस को चुनाव परिणामों का अंतर देखना चाहिए।

संबंधित पोस्ट

जातिवाद से घिरी हुई है विधानसभा पंडरिया क्या कांग्रेस हुए भ्रष्टाचार की नर्क से निकल पाएगा या फिर दम तोड़ देगी

hindmedianews

पंडरिया विधायक भावना बोहरा को मिली बड़ी जिम्मेदारी,बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा ने सोनपुर विधानसभा प्रभारी का दायित्व 

dharmchandrakar

संगठित समाज ही विकास की धारा में आगे बढ़ता है: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल

hindmedianews

आज ग्राम भाठागाँव आर मंडल में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ RSS. द्वारा संघ शताब्दी वर्ष 100 वर्ष पूर्ण होने पर विजयदशमी पर्व का पौरूप पराक्रम और शक्ति जागरण

Chunesh Sahu

देवडा अस्पताल में मरीज की मौत पर बवाल, परिजनों ने किया चक्का जाम — जांच के बाद ही होगा खुलासा

Sakshi Bansod

हांगकांग में भयावह हादसा पुरानी रिहायशी इमारतों में लगी आग ने लील ली सैकड़ों ज़िंदगियां, शहर में मची अफरा-तफरी

Sakshi Bansod