hindmedianews
Breaking News
अन्य
IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

प्रेस विज्ञप्ति 

 *गुण्डरदेही में दाऊ ढालसिंह दिल्लीवार जी की जयंती समारोह का भव्य आयोजन, विजय बघेल रहे मुख्य अतिथि* 

 

आज गुण्डरदेही नगर में छत्तीसगढ़ प्रदेश कुर्मी क्षत्रिय समाज द्वारा दाऊ ढालसिंह दिल्लीवार जी की जयंती समारोह का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विश्राम गृह के सामने स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर प्रारंभ हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कुर्मी समाज के लोगों ने दाऊ ढालसिंह दिल्लीवार जी को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

*कलश यात्रा से हुआ कार्यक्रम*

जयंती समारोह का शुभारंभसुबह महिलाओं द्वारा निकाली गई भव्य कलश यात्रा से हुआ। महिलाओं ने पूरे नगर में भ्रमण कर धार्मिक उत्साह का माहौल बनाया। इसके बाद मंच पर अतिथियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम के मंच का संचालन कोमल देशमुख, दिलीप देशमुख और कुलेश्वर देशमुख ने किया।

*अतिथियों ने दी प्रेरणा और दाऊ ढालसिंह जी के योगदान को किया याद*

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विजय बघेल जी (अध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश कुर्मी क्षत्रिय समाज एवं सांसद दुर्ग) शामिल हुए। उन्होंने दाऊ ढालसिंह दिल्लीवार जी के बहुमूल्य योगदान को याद किया और समाज को उनके दिखाए मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता योगेश्वर कुमार देशमुख (युवा अध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश कुर्मी क्षत्रिय समाज) ने की।

विशिष्ट अतिथियों में शामिल रहे:

 * ललित चंद्राकर जी (विधायक दुर्ग ग्रामीण, उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र प्राधिकरण)

 * योगेंद्र बेलचंदन (अध्यक्ष केंद्रीय कुर्मी समाज)

 * मोरध्वज चंद्राकर (महामंत्री)

 * तारिणी पुष्पेंद्र चंद्राकर (अध्यक्ष जिला पंचायत बालोद)

 * चेमन देशमुख (अध्यक्ष जिला भाजपा बालोद)

 * प्रीतपाल बेलचंदन (पूर्व अध्यक्ष जिला सहकारी केंद्रीय बैंक दुर्ग)

 * प्रीती देशमुख (महिला अध्यक्ष केंद्रीय कुर्मी क्षत्रिय समाज)

 * गुरुदेव बीरेंद्र देशमुख (नाड़ी वैद्य)

 * प्रमोद जैन (अध्यक्ष नगर पंचायत गुंडरदेही)

 * पुरुषोत्तम चंद्राकर (अध्यक्ष जनपद पंचायत गुंडरदेही)

इनके अतिरिक्त दिनेश चंद्राकर, यशवंत दिल्लीवार, केशव बंटी हरमुख, दिलीप देशमुख, हेमंत देशमुख, कुबेर देशमुख, डॉ. राजेंद्र हरमुख, सुरेंद्र देशमुख, प्रेमलाल पिपरिया, जगदीश देशमुख, भूपेंद्र दिल्लीवार, तेजराम देशमुख, विमल गौतम, डॉ. पुखराज बेलचंदन छत्तीसगढ़ प्रदेश कुर्मी क्षत्रिय समाज के पदाधिकारी गण सहित बड़ी संख्या में कुर्मी समाज के लोग उपस्थित रहे।

अतिथियों ने अपने उद्बोधन में दाऊ ढालसिंह दिल्लीवार जी को नमन करते हुए कहा कि वह छत्तीसगढ़ के सामाजिक और राजनीतिक परिदृश्य के एक महान व्यक्तित्व थे। अतिथियों ने दाऊ साहब के शिक्षा के क्षेत्र में किए गए कार्यों को विशेष रूप से रेखांकित किया, जिसके तहत उन्होंने समाज के बच्चों को शिक्षित करने के लिए अथक प्रयास किए। वक्ताओं ने उनके द्वारा समाज में संगठन और एकता स्थापित करने के लिए किए गए कार्यों की सराहना की। उनका जीवन सादगी, समर्पण और परोपकार का प्रतीक रहा है, जिसने न केवल कुर्मी समाज को बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ को नई दिशा दी। अतिथियों ने ज़ोर देकर कहा कि उनका जीवन समाज के लिए एक प्रेरणा स्रोत है और हमें उनके बताए रास्ते पर चलकर समाज और राष्ट्र के विकास में सहयोग करना चाहिए। इसके साथ ही जिला भाजपा अध्यक्ष चेमन देशमुख ने दाऊ ढालसिंह दिल्लीवार जी की प्रतिमा के पास सौंदर्यीकरण की मांग की ।नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन ने वहां पर 7 लाख के टीन शेड निर्माण एवं सौंदर्यीकरण की घोषणा की ।

        इस भव्य कार्यक्रम के संयोजक योगेश्वर कुमार देशमुख (अध्यक्ष) और कमलेश देशमुख (युवा महासचिव) छत्तीसगढ़ प्रदेश कुर्मी क्षत्रिय समाज रहे।

 

रिपोर्टर – गगनदीप सिन्हा 

               हिरदे सिन्हा 

 

मो – 7771845128

       7389867471

संबंधित पोस्ट

*ACCIDENT BREAKING..* *सड़क हादसों से कांप रहा जिला, तीन की मौत के बाद फिर एक गम्भीर हादसे में महिला ने तोड़ा दम, पति गम्भीर..*, *ईधर जंगल में अज्ञात लाश मिलने से फैली सनसनी*

Chunesh Sahu

11 साल बाद रिहा संत रामपाल जी महाराज, बाहर आते ही मुस्कुराए

Sakshi Bansod

*कलेक्टर की एक और पहल : अब नीट-जेईई के लिए उमंग अभियान* *एक सौ विद्यार्थियों को मिलेगी निःशुल्क कोचिंग, कलेक्टर ने विद्यार्थियों को किया प्रोत्साहित*

Chunesh Sahu

शिक्षा विकास का मुख्य मार्ग है, यह व्यवस्था आगे भी जारी रहेगी – पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेंद सिंह

hindmedianews

शिक्षकों की लापरवाही: नाबालिक छात्रों से काम कराने का मामला सामने आया विडियो हो रहा वायरल

hindmedianews

राशनकार्डधारी जल्द से जल्द ई-केवायसी या मोबाइल नंबर सीडिंग करा लें- खाद्य अधिकारी जनवरी-फरवरी में किया जायेगा राशनकार्डों का नवीनीकरण

Chunesh Sahu