hindmedianews
Breaking News
अन्यकबीरधामछत्तीसगढ़देश-विदेशब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा

शिक्षकों की लापरवाही: नाबालिक छात्रों से काम कराने का मामला सामने आया विडियो हो रहा वायरल

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

संवाददाता: अजय जांगड़े
कवर्धा, कबीरधाम जिले के पंडरिया विकासखंड में शिक्षा विभाग की स्थिति में नही हो रहा सुधार अधिकारियों की मनमानी।
ग्रामपंचायत बसनी स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां शिक्षक नाबालिक छात्रों से स्कूल के कामकाज कराने को मजबूर कर रहे हैं। जिसके वजह से उन्हें सायकल से बारदाना में भरे 50 किलो ग्राम चावल की कट्टी असहनीय बल पूर्वक लाते देखा गया है। यह मामला तब सामने आया जब उस गांव के लोगों से सम्पर्क साध इस विषय पर जानकारी ली गई। ग्रामीणों के द्वारा अपने जागरूक होने का कर्तव्य निभा बताया कि उनके इस हालत को देखकर बड़ी होती है इस तरह की अनेकों काम समय समय पर छात्रों से कराया जाता है जो निंदा के योग्य है तथा इस तरह के कार्य में संलिप्त शिक्षक, गुरु के रूप दुष्कर्मी बने विद्यालय में सेवा दे रहे हैं।
एक ओर प्रशासन केंद्र से लेकर राज्यों में अनेका नेक शिक्षा से जुड़ी योजनाओ का क्रियान्वयन कर विभिन्न योजना लागू कर संचालन करा रही ताकि शिक्षा हर घर और सभी वर्ग समूह तक पहुंचे लेकिन ऐसे शिक्षा विहीन शिक्षक, प्रधानाचार्य की करतूतो की वजह से छात्र छात्राओं में कमी भी आ रही जिसके परिणाम स्वरूप सरकारी विद्यालयों का स्तर गिरता जा रहा है।इस मामले में शिक्षकों की लापरवाही और छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ का आरोप बिना किसी माध्यम के लग रहा है क्योंकि मामला नाबालिक और गलत कार्यों का है।
बेपरवाह अधिकारी इन शिक्षकों पर मेहरबान दिखाई दे रहे हैं।
आखिर कैसे और कब सुधरेंगे जिले के पंडरिया विकास खण्ड का शिक्षा व्यवस्था बड़ी समस्या भरी एक सवाल बना पड़ा है।जिला शिक्षा अधिकारी इस विषय पर किसी भी तरह का कोई दौरा करने व अपने अधीनस्थ अधिकारियों को भी दे रखा है संरक्षण जिसके कारण विकास खण्ड शिक्षा विभाग पंडरिया गर्त में जा रहा है।दोषी शिक्षकों के बारे तथा विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी से दूरसंचार माध्यम से सम्पर्क साधा गया किंतु वह काल स्वीकार नहीं कर सके।
यह मामला एक सबक है उन शिक्षकों के लिए जो नाबालिक छात्रों से काम कराने की गलती करते हैं और विडंबना है पंडरिया विकासखंड शिक्षा व्यवस्था की अब इस समाचार प्रकाशन के बाद क्या कार्यवाही करते हैं अधिकारी या लेन देन कर छात्र छात्राओं के ऊपर अत्याचार करने खुली छूट दे रखेंगे।

संबंधित पोस्ट

उच्च न्यायालय बिलासपुर के आदेश के बाद अरमरीकला सरपंच तीजू राम मंडावी हुआ पद मुक्त,  

Chunesh Sahu

60 टीबी मरीजों के लिए निःक्षय मित्र बने राज्यपाल रमेन डेका, 2 लाख 25 हजार रूपए राशि प्रदान की

Sakshi Bansod

*ST.SC संयुक्त मोर्चा का मंगलवार को आरक्षण रोस्टर लागू करने धरना प्रदर्शन…*

Chunesh Sahu

स्वामी विवेकानन्द एकेडमी पहुंचकर युवाओं का बढ़ाया हौसला, पुलिस-आर्मी भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को दिए सफलता के मंत्र

Sakshi Bansod

शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय झिंगराडोंगरी स्कूल परिसर में वैकल्पिक व्यवस्था अंतर्गत जल निकासी के लिए अस्थाई नाली निर्माण कराई गई

hindmedianews

छात्र युवा मंच परिवार घुटनों के बल चलकर कलेक्टर महोदय से किया निवेदन की जिला अस्पताल का पेंड्री में स्थानान्तरण न करें ।

hindmedianews