पंडरिया: सनराइज पब्लिक स्कूल में शानिवार को राखी बनाओ कंपटीशन का आयोजन किया गया ,जिसमें 150 बच्चे हिस्सा लिए थे। बच्चों ने बहुत ही आकर्षक राखियां बनाई। राखी के माध्यम से भाई बहन के प्यार का मैसेज भी दिए ।बच्चों का ग्रुप को तीन भाग में बांटा गया था सीनीयर, जूनियर एवं सब जूनियर। प्राचार्य श्री डी के गिरी ने बताया कि बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिए एवं अपने कलात्मक गुण को भी दिखाएं । सभी वर्गों में बच्चों ने बहुत आकृष्ट राखी बनाएं। उनमें से प्रथम द्वितीय तृतीय चुना गया। सीनियर ग्रुप से प्रथम आयुषी चेल्से, द्वितीय अनन्या द्विवेदी व सिद्धि पाठक तृतीय रश्मि बंजारे व स्नेहा साहू आए, जूनियर ग्रुप से प्रथम अरीबा परवीन, द्वितीय तनीषा लहरे एवं तृतीय में वोस्मी खोटे व अंशिका पाठक आए , ऐसे ही सब जूनियर ग्रुप में प्रथम पलक चंद्रवंशी , द्वितीय लेकक्षा बांधेकर एवं तृतीय में हर्षिता चौहान आए।कंपटीशन में विद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने बच्चों का बहुत मदद की ,सभी को उचित मार्गदर्शन दिए ।सभी बच्चों को विद्यालय परिवार की तरफ से उज्जैन भविष्य के शुभकामनाएं।






