hindmedianews
Breaking News
कबीरधामछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा

टी एल एम प्रदर्शनी में प्रधानाध्यापक शिवकुमार बंजारे का हुआ सम्मान

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

पण्डरिया- जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान महाराजपुर जिला कबीरधाम में तीन दिवसीय टीएलएम निर्माण कार्यशाला दिनांक 14.10.2025 से 16.10. 2025 तक आयोजित किया। गया इसी तारतम्य में टीएलएम प्रदर्शनी सह पुरस्कार वितरण समारोह दिनांक 17.10.2025 को आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि माननीय ईश्वरी साहू अध्यक्ष जिला पंचायत कबीरधाम, विशिष्ट अतिथि माननीय कैलाश चंद्रवंशी उपाध्यक्ष जिला पंचायत कबीरधाम, माननीय चंद्र प्रकाश चंद्रवंशी अध्यक्ष नगर पालिका परिषद कवर्धा, माननीय नरेश साहू निज सहायक सांसद प्रतिनिधि राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र, माननीय संतु सिंह धुर्वे सरपंच ग्राम पंचायत महाराजपुर की गरिमा में उपस्थिति में डाइट प्राचार्य टी. आर. साहू के अध्यक्षता में मां शारदे की पूजा अर्चना के साथ प्रारंभ हुआ। जनप्रतिनिधियों एवं उच्चाधिकारियों के द्वारा शिक्षकों एवं छात्र अध्यापकों द्वारा लगाए गए स्टाल में टीएलएम प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया। जिसमें शास. प्राथ. शाला केशलीगोड़ान के प्रधान पाठक शिवकुमार बंजारे के द्वारा कार्यक्रम में स्टाल लगाकर टीएलएम का प्रदर्शन और संचालन किया गया। बंजारे जी द्वारा टीएलएम प्रदर्शनी में शैक्षिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य करते हुए 100 से अधिक टीएलएम एवं जादुई पिटारा के साथ आकर्षक संचालन व उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया इस हेतु प्रमाण पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में डाइट कबीरधाम के वरिष्ठ व्याख्याता डी. के. चंद्रवंशी, रामकुमार पांडे, सुदर्शन नेताम, श्रीमती मीनाक्षी कोरिया, भानु जायसवाल, नारायण पांडे सहित डाइट कबीरधाम के छात्र छात्राएं गणमान्य नागरिक, स्कूली बच्चे शामिल रहे। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, छात्र अध्यापकों, शिक्षकों द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में बंजारे जी द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की गई। प्रदर्शनी में भरत डोरे सहायक शिक्षक गूंझेटा, विजय लंझियाना प्रधान पाठक मजगांव, कैलाश मंडावी सहायक शिक्षक बाजार चारभाठा के द्वारा स्टॉल लगाया गया उन्हें भी प्रमाण पत्र मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

संबंधित पोस्ट

अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन योजना के तहत छह दम्पति को चेक वितरित…..गुरू घासीदास लोककला महोत्सव के लिए प्रविष्टियां 18 नवम्बर तक आमंत्रित….

Chunesh Sahu

पुलिस अधीक्षक से मिले जिला प्रेस क्लब एवं श्रमजीवी पत्रकार संघ पदाधिकारी 

hindmedianews

करोड़ों की सड़के, लाखों की नालियां व भवन चढ़ रही नगर पालिका पंडरिया भ्रष्टाचार की भेंट 

hindmedianews

पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने विधानसभा में बिलासपुर-तखतपुर-पौड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण कार्य में लापरवाही व विलंब के संबंध में किया ध्यानाकर्षण, राशन वितरण, महतारी वंदन योजना, पोषण आहार वितरण हेतु समूहों के चयन एवं दिव्यांगजनों को उपकरण वितरण के संबंध में पूछा प्रश्न

hindmedianews

उप-मुख्यमंत्री  विजय शर्मा सड़क दुर्घटना में मृतकों के अंतिम संस्कार में हुए शामिल

hindmedianews

नारी शक्ति वंदन अधिनियम से बढ़ेगी महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी: वंदना टांडेकर

Sakshi Bansod