hindmedianews
Breaking News
छत्तीसगढ़देश-विदेशधर्मब्रेकिंग न्यूज़

अघोरपीठ:श्री सर्वेश्वरी समूह ने चलाया वृक्षारोपण अभियान

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

बगीचा, पर्यावरण संरक्षण और जनजागरूकता को लेकर श्री सर्वेश्वरी समूह लगातार सेवा कार्यों में जुटा हुआ है। इसी कड़ी में समूह की “औघड़ की तकिया” शाखा द्वारा रविवार को बगीचा बस स्टैंड में “सर्वेश्वरी वृक्षारोपण अभियान” का आयोजन किया गया। इस दौरान संस्था की ओर से ग्रामीणों को 500 पौधे निःशुल्क वितरित किए गए।

समूह के 19 सूत्रीय कार्यक्रमों में से यह अभियान प्रमुख है, जिसके तहत फलदार, छायादार, औषधीय और इमारती वृक्षों को अधिक से अधिक लगाया जा रहा है। रविवार को हुए कार्यक्रम में ग्रामीणों को अमरूद, नीम, जामुन, कटहल और सागौन जैसे पौधे वितरित किए गए। आंकड़ों के अनुसार इस अवसर पर 260 अमरूद, 75 सागौन, 55 जामुन, 50 कटहल और 20 नीम के पौधे बांटे गए।

वितरण के साथ-साथ संगठन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने गांव के विभिन्न स्थलों पर सामूहिक पौधारोपण भी किया। इस दौरान ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण की महत्ता, प्रदूषण नियंत्रण के उपायों और पौधों की देखभाल से जुड़ी बुनियादी जानकारियाँ दी गईं। संस्था के सदस्यों ने लोगों से आह्वान किया कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी देखरेख और सुरक्षा की जिम्मेदारी भी सबकी सामूहिक भागीदारी से पूरी करनी होगी।

कार्यक्रम में शाखा मंत्री भगवान राम गुप्ता, उपाध्यक्ष शंकर प्रसाद गुप्ता, संयुक्त मंत्री अवधूत कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता सहित नंदलाल गुप्ता, नीलकंठ गुप्ता, मनु गुप्ता, नागेंद्र गुप्ता, विवेक गुप्ता, वैभव गुप्ता और अभिजीत गुप्ता सक्रिय रूप से शामिल रहे।

संगठन ने विश्वास जताया कि वृक्षारोपण अभियान भविष्य में और अधिक व्यापक स्तर पर जारी रहेगा, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ व संतुलित पर्यावरण मिल सके।

 

संबंधित पोस्ट

ग्राम कोसागोंदी में पर्यावरण सरंक्षण का संदेश देते हुये मनाया गया गुरुपूर्णिमा महोत्सव,

Chunesh Sahu

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सम्मानित होंगे मेधावी छात्र छात्राएं

Chunesh Sahu

पंडरिया बंद : 21 अगस्त को एस सी के 101और एसटी के 145 जातियां भारत बंद में होंगे शामिल, अनुसूचित जाती, जनजाति करेगे बंद 

hindmedianews

 हत्या:सनकी हत्यारा ने पेचकस से ले एक का लिया जान और तीन लोग को किया जख्मी

hindmedianews

*सरिया थाना के ग्राम देवगांव में तीन स्थानों पर चोरी, अगले ही दिन सरिया पुलिस के हाथ आये तीनो चोर और एक खरीददार**

Chunesh Sahu

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने मनाया गुरु पूर्णिमा महोत्सव.

Chunesh Sahu