hindmedianews
Breaking News
कबीरधामछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा

महिला थाना कवर्धा द्वारा आत्मानंद स्कूल में “अभिव्यक्ति कार्यक्रम”  छात्र-छात्राओं को जागरूक कर दिया गया सशक्त संदेश

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

कवर्धा,महिला थाना कवर्धा द्वारा आज दिनांक 30/08/2052 को शासकीय आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में “अभिव्यक्ति कार्यक्रम” का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित छात्र-छात्राओं को अभिव्यक्ति एप की कार्यप्रणाली एवं महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही बाल विवाह, साइबर अपराध, ऑनलाइन ठगी, घरेलू हिंसा, पोक्सो एक्ट, दहेज प्रथा, छेड़छाड़, गुड टच-बैड टच और यातायात नियमों के पालन जैसे विषयों पर विस्तारपूर्वक मार्गदर्शन प्रदान किया गया। विद्यालय की शिक्षिकाओं को भी महिलाओं के विरुद्ध हो रहे अपराधों के संबंध में जागरूक किया गया, ताकि वे समाज में इन मुद्दों पर संवेदनशीलता और सतर्कता विकसित कर सकें।

इस कार्यक्रम में महिला थाना प्रभारी भुवनेश्वरी साहू, सहायक उपनिरीक्षक विजया कैवत, महिला प्रधान आरक्षक सुखमत मेरावी, महिला आरक्षक तुलसी चंद्रवंशी, नंदिनी ओगरे, तथा आरक्षक चंद्रशेखर चंद्राकर की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आत्मानंद स्कूल के प्रिंसिपल, शिक्षक और शिक्षिकाएँ भी कार्यक्रम में मौजूद रहे और इस पहल का स्वागत किया।

पुलिस की अपील:

जिला पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि नशा, बाल विवाह, दहेज प्रथा, महिलाओं पर अत्याचार और साइबर अपराध जैसे सामाजिक अपराधों के खिलाफ लड़ाई तभी जीती जा सकती है जब समाज स्वयं जागरूक और सक्रिय हो।

पुलिस ने छात्र-छात्राओं से आग्रह किया कि वे ऐसे मामलों की जानकारी छिपाएँ नहीं, बल्कि तुरंत अभिव्यक्ति एप, महिला थाना या नजदीकी पुलिस चौकी को सूचित करें।

 

संबंधित पोस्ट

कांग्रेस ने प्राधिकृत प्रत्याशी श्री जितेंद यादव जी पर भरोसा जताया है उस पर खरा उतरने

Chunesh Sahu

कोरोना की तीसरी लहर की संभावना को देखते हुए सावधानी बरतने की जरूरत – कलेक्टर

Admin

प्राथमिक शाला केशलीगोड़ान में बच्चों का मुंह मीठा कराकर मनाया प्रवेश उत्सव

hindmedianews

*युवाओं के ऐसे आयोजनों से मिलती है क्षेत्र के कलाकारों को नयी पहचान – डिपेंद्र साहू* *छुपी प्रतिभाओं को अपना हुनर दिखाने अवसर प्रदान करते हैं ऐसे आयोजन – जय हिंदूजा*

Chunesh Sahu

38वी वाहिनी भातिसीपु० बल द्वारा ग्रामीण बच्चों को पढ़ाई-लिखाई ओर जरूरत की सामग्री को किया गया वितरण

hindmedianews

कोलंबिया कॉलेज ऑफ फॉर्मेसी में फार्माकोविजिलेंस जागरूकता दिवस मनाया गया ● मरीजों को जागरूक करने का अनूठा प्रयास ● 23 सितंबर तक होंगे विभिन्न जागरूकता अभियान

Chunesh Sahu