hindmedianews
Breaking News
कबीरधामछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

वार्ड 2 के रहवासियों ने रखी मूलभूत सुविधाओं की मांग, मुख्य नगर पालिका परिषद अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

अजय जांगड़े

पंडरिया। वर्षों से विकास की राह देख रहे पंडरिया के समरूपारा क्षेत्र के वार्ड 1 और 2 के रहवासी आखिरकार अब अपनी आवाज़ बुलंद करने को मजबूर हो गए। स्थानीय नागरिकों ने मुक्तिधाम, सड़क और अन्य मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर मुख्य नगर पालिका परिषद अधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपा।

रहवासियों का कहना है कि सरकारें बदलीं, जनप्रतिनिधि आए और गए, लेकिन क्षेत्र की स्थिति जस की तस बनी रही। विकास कार्यों में आए दिन लापरवाही और भ्रष्टाचार के कारण वार्ड 1 और 2 आज भी बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं। नागरिकों ने आरोप लगाया कि ठेकेदारों और अधिकारियों की मिलीभगत से योजनाएं अधूरी छोड़ दी जाती हैं, जिससे जनता को परेशानी उठानी पड़ती है।

ज्ञापन में प्रमुख रूप से इन मांगों का उल्लेख किया गया है।

समरूपारा स्कूल से नहर तक सीसी रोड निर्माण कार्य शुरू कराया जाए,वार्ड का पूरा स्ट्रीट लाइट सिस्टम चालू किया जाए,

मुक्तिधाम का निर्माण और सीसी रोड को पूरा कराया जाए,स्कूल

देहान और वार्ड के कीचड़युक्त स्थानों पर डस्ट अथवा जीरो गिट्टी डलवाई जाए।
सतीष नगर तालाब के पास स्थित हैंडपंप में मोटर पंप लगाया जाए,

आंगनबाड़ी भवन की मरम्मत और शौचालय का निर्माण किया जाए।

इस दौरान वार्ड 2 के पार्षद साथ मूलचंद डाहिरे, राम गोयल, कपिल सत्यम, मोहन जांगड़े, रज्जू बघेल, राकेश सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में चेतावनी दी कि यदि जल्द ही उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा।

संबंधित पोस्ट

तापमान में 3 डिग्री तक बढ़ोतरी की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया पूर्वानुमान

Sakshi Bansod

जिला हॉकी संघ बालोद द्वारा राज्य स्तरीय हॉकी टूर्नामेंट (द्वितीय संस्करण 2025–26) का पोस्टर विमोचन

Chunesh Sahu

स्थानीय बाजार में की खरीदी कर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने की आम जनों से मुलाकात, दीपावली की बधाई देते हुए कहा सरकार हर समय आपके है साथ 

hindmedianews

उठा कांग्रेस से भरोसा:किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष रवि चंद्रावशी पर महिला ने लगाए शोषण के गंभीर आरोप

hindmedianews

जशपुर। जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, जशपुर में शुक्रवार को विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया

Sakshi Bansod

धनेश को कलेक्टर जनदर्शन में मिला न्याय, जनचौपाल में दिया था आवेदन

hindmedianews