hindmedianews
Breaking News
Raipurअन्यक्राइमछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूजब्रेकिंग न्यूज़राजनीतीसमस्या

उठा कांग्रेस से भरोसा:किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष रवि चंद्रावशी पर महिला ने लगाए शोषण के गंभीर आरोप

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

अजय जांगड़े BAJMC 8085164784

कवर्धा। कबीरधाम जिले में किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष भाई रवि चंद्रावशी से जुड़ा मामला सामने आने के बाद राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। एक युवती द्वारा महिला थाना में लिखित शिकायत दिए जाने की जानकारी सामने आई है, जिसके आधार पर पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर कार्रवाई किए जाने की बात कही जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता युवती ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक संबंध बनाए और बाद में विवाह से इंकार कर दिया। युवती का यह भी आरोप है कि जब उसे आरोपी के विवाह की तैयारियों की जानकारी मिली, तब उसने खुद को ठगा हुआ महसूस करते हुए पुलिस से शिकायत की।
सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल भेज दिया है। हालांकि खबर लिखे जाने तक पुलिस प्रशासन की ओर से आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति जारी नहीं की गई थी, जिससे मामले के कई पहलुओं पर स्पष्ट जानकारी आना बाकी है।
इधर, इस प्रकरण के सामने आने के बाद जिले की राजनीति में भी हलचल मच गई है। विपक्षी दलों और आम लोगों के बीच यह चर्चा है कि यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो यह राजनीतिक दल की छवि पर भी असर डाल सकता है।
फिलहाल पूरे मामले की सच्चाई पुलिस जांच, उपलब्ध साक्ष्यों और न्यायालयीन प्रक्रिया के बाद ही स्पष्ट होगी। प्रशासन द्वारा मामले की विवेचना जारी है।

संबंधित पोस्ट

राष्ट्रीय शोध संगोष्ठी में श्रेष्ठ कार्य :सहायक शिक्षक लक्ष्मण बांधेकर हुए सम्मानित 

hindmedianews

विधायक भावना बोहरा ने पंडरिया विधानसभा में सड़क नवीनीकरण, आवास और स्वास्थ्य सुविधाओं का उठाया प्रश्न

hindmedianews

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बागेश्वर धाम में बनने वाले कैंसर हॉस्पिटल के लिए पंडित धीरेंद्र शास्त्री को दी बधाई

Sakshi Bansod

प्रथम अपीलीय अधिकारी के आदेश की अवहेलना, जनसूचना अधिकारी पर कार्रवाई की तलवार….!

एशिया और प्रशांत क्षेत्र में 12वें रीजनल 3 आर व सर्कुलर इकोनॉमी फोरम की मेजबानी के लिए भारत तैयार

Sakshi Bansod

ऑनलाइन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति की तिथि निर्धारित विद्यार्थी 31 दिसम्बर तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

Chunesh Sahu