hindmedianews
Breaking News
कबीरधामछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़राजनीतीव्यापार

स्थानीय बाजार में की खरीदी कर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने की आम जनों से मुलाकात, दीपावली की बधाई देते हुए कहा सरकार हर समय आपके है साथ 

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

कवर्धा। सूबे के चहते उपमुख्यमंत्री  विजय शर्मा ने दीपावली पर्व के अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के ‘लोकल फॉर वोकल’ के संदेश को आत्मसात करते हुए कवर्धा में स्थानीय बाजार में पहुंचकर खरीदी की। उन्होंने कहा कि त्योहारों के अवसर पर स्थानीय उत्पादों की खरीदी से न केवल छोटे व्यवसायियों और कारीगरों को प्रोत्साहन मिलता है, बल्कि स्वदेशी अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलती है।

उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा अपने चिरपरिचित सरल और सहज अंदाज में मोटरसाइकिल से कवर्धा भ्रमण करते हुए स्थानीय बाजार पहुंचे। उन्होंने दुकानदारों और नागरिकों से आत्मीयता पूर्वक मुलाकात की तथा सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। स्थानीय व्यापारियों ने उपमुख्यमंत्री के इस कदम की सराहना करते हुए कहा कि इससे आमजन में ‘लोकल फॉर वोकल’ के प्रति जागरूकता और बढ़ेगी। उन्होंने रोड किनारे बैठे दुकानदारों से दीपक, पूजा समाग्री, कमल, सिंघाड़ा, धान की बाली और अन्य वस्तुएं खरीदी।

दीपावली के इस शुभ अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने सभी से स्वदेशी उत्पादों को अपनाने और स्थानीय उद्योगों को समर्थन देने का आग्रह किया। उन्होंने स्थानीय होटल में जाकर बच्चों और स्थानीय लोगों के साथ नास्ता भी किया।

संबंधित पोस्ट

*थाना दुगली के कौहाबाहरा में 5 बोरी डीएपी. एवं 14 बोरी सुपर फास्फेट खाद चोरी करने वाले तीन आरोपियों को किया दुगली पुलिस ने गिरफ्तार* *आरोपियों द्वारा लगभग खाद कीमती लगभग 32220/-रुपये का किया गया था चोरी*

Chunesh Sahu

*विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत् ग्राम कलारतराई और बंजारी में हुआ कार्यक्रम संपन्न…*

Chunesh Sahu

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना : सोलर पैनल से घरों में होने लगी रोशनी, बिजली बिल की भी बचत

Sakshi Bansod

*”वनांचल विकासखंड नगरी के प्राथमिक शालाओं के छात्रों की दक्षता का आंकलन करने दो दिवसीय राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण(एन.ए.एस.) 2022 सफलतापूर्वक सम्पन्न”*

Chunesh Sahu

चारामा मचान्दुर को हराकर देवरी बालोद की टीम रही विजेता, शानदार दसवां वर्ष कबड्डी प्रतियोगिता ग्राम,चिटौद में हुआ आयोजन,

Chunesh Sahu

आम आदमी पार्टी कार्यालय में  *डॉ अंबेडकर को याद किया गया* 

Chunesh Sahu