
*
🔹 *थाना अर्जुनी क्षेत्र में भोयना स्थित अन्नपूंर्णा ढाबा के पास 3 युवकों की हत्या- धमतरी पुलिस ने महज़ कुछ घंटों में किया पर्दाफाश*
🔹 *आरोपियों ने मामूली सी बात को लेकर चाकू से की थी 03 युवकों की हत्या*
🔹 *08 आरोपियों की पहचान कर सभी को किया गया गिरफ्तार, जिनमें 3 विधि से संघर्षरत बालक भी थे शामिल।*
🔹 *मुख्य आरोपी गोपी दीवान सहित सभी पर बीएनएस. की गंभीर धाराओं में अपराध दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।*
▪️ *घटना विवरण:*
दिनांक 11.08.2025 को रात्रि लगभग 11:20 बजे थाना अर्जुनी को सूचना मिली कि ग्राम भोयना में अन्नपूर्णा ढाबा के पास धारदार हथियार से हमला कर 3 व्यक्तियों की हत्या कर दी गई है।
वरिष्ठ अधिकारी सहित थाना की टीम तत्काल मौके पर पहुंचे और प्रार्थी राहुल कुमार साहू (उम्र 34 वर्ष, निवासी ग्राम सोरम, थाना रूद्री) की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया।
●रिपोर्ट के अनुसार, मृतक आलोक सिंह ठाकुर,नितीन टांडी एवं सुरेश हियाल अपने साथियों के साथ ढाबा पहुंचे थे, जहां पहले से मौजूद 08 आरोपियों ने गाली-गलौज कर हाथापाई की और मुख्य आरोपी गोपी दीवान ने चाकू से तीनों पर प्राणघातक वार किया।
▪️ *गिरफ्तार आरोपीगण का नाम पता*
*(01)* गोपी दीवान पिता प्यारी दीवान, उम्र 20 वर्ष, ग्राम मथुराडीह, थाना अर्जुनी,जिला धमतरी (छ.ग.) (मुख्य आरोपी)
*(02)* कुलेश्वर नेताम पिता चुरामन लाल नेताम, उम्र 25 वर्ष, ग्राम कोर्रा, थाना भखारा,जिला धमतरी (छ.ग.)
*(03)* रणवीर कुमार साहू पिता गोपाल साहू, उम्र 20 वर्ष, ग्राम ईर्रा, थाना भखारा,जिला धमतरी (छ.ग.)
*(04)* कमलेश ध्रुव पिता राजेन्द्र ध्रुव, उम्र 19 वर्ष, आमापारा, धमतरी,जिला धमतरी (छ.ग.)
*(05)* गौतम दीवान पिता लक्ष्मण दीवान, उम्र 22 वर्ष, ग्राम मथुराडीह, थाना अर्जुनी,जिला धमतरी (छ.ग.)
● इसके अतिरिक्त तीन विधि से संघर्षरत बालक भी शामिल थे।
▪️ *पुलिस की कार्यवाही*-:
●थाना अर्जुनी में गंभीर धारा 103(1), 190, 191(1)(3) बीएनएस.के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर पेश कर जेल भेजा गया है।
●एसपी धमतरी के निर्देशन पर पुलिस टीमों ने सघन तलाशी अभियान चलाकर मुख्य आरोपी सहित सभी को रात में ही गिरफ्तार किया गया।
●घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया गया।
●विधि से संघर्षरत बालकों की सामाजिक पृष्ठभूमि रिपोर्ट तैयार कर किशोर न्याय बोर्ड को प्रस्तुत।
2.
▪️ *ग्राम गुजरा थाना भखारा में चाकूबाजी – धमतरी पुलिस की त्वरित कार्यवाही,तीनों आरोपी गिरफ्तार*

▪️ *तीनों पर हत्या के प्रयास की धारा के तहत मुकदमा दर्ज- 24 घंटे के अंदर भेजा गया जेल*
●एसपी. धमतरी के निर्देश पर, थाना भखारा पुलिस ने मामूली विवाद में चाकू से हमला कर तीन लोगों को घायल करने वाले दो आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।
■ *घटना का विवरण*
दिनांक 10.08.2025 को ग्राम गुजरा निवासी प्रार्थी भूवन साहू पिता तीजू राम साहू उम्र 23 वर्ष ग्राम गुजरा के घर उनकी बच्ची का छठ्ठी कार्यक्रम आयोजित था।
कार्यक्रम के दौरान लगभग शाम 7 बजे रामायण पाठ समाप्त हुआ।
कुछ देर बाद सूचना मिली कि प्रार्थी के बड़े पापा भागीराम साहू, भाई बिरेन्द्र साहू और मिथलेश साहू पर गाँव के लड़कों ने चाकू से हमला कर घायल कर दिया है।
●घटना की जानकारी लेने पर भागीराम साहू ने बताया कि घर के बाहर बैठे समय ग्राम गुजरा निवासी तोमेश्वर साहू उर्फ तरुण साहू, शेषनारायण साहू और एक अन्य युवक आपस में गाली-गलौज कर रहे थे। मना करने पर वे धमकी देते हुए चले गए। लगभग 8:30 बजे मिथलेश साहू ने फोन कर बताया कि तीनों युवक उसके साथ मारपीट कर रहे हैं।
●जब भागीराम साहू और बिरेन्द्र साहू मौके पर पहुँचे, तो देखा कि मिथलेश के साथ लात-घूंसों से मारपीट हो रही है। बीच-बचाव करने पर आरोपियों ने मां-बहन की अश्लील गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी और तोमेश्वर साहू ने अपने पास रखे चाकू से तीनों पर वार कर दिया।
● *पुलिस की कार्यवाही*-
घटना की रिपोर्ट पर थाना भखारा में अपराध क्रमांक 86/25, धारा 109, 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।
◆घटना स्थल का निरीक्षण किया गया और प्रयुक्त चाकू व अन्य सामग्री जप्त की गई।
●आरोपी तोमेश्वर साहू उर्फ तरुण साहू एवं शेषनारायण साहू को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
प्रकरण में शामिल एक विधि से संघर्षरत बालक का सामाजिक पृष्ठभूमि रिपोर्ट तैयार कर किशोर न्याय बोर्ड में पेश किया गया।
▪️ *गिरफ्तार आरोपीगण का नाम पता*
*(01)* तोमेश्वर साहू उर्फ तरुण पिता भूपेन्द्र साहू, उम्र 18 वर्ष 4 माह, निवासी ग्राम गुजरा, थाना भखारा, जिला धमतरी।
*(02)* शेषनारायण साहू पिता देवेन्द्र कुमार साहू, उम्र 18 वर्ष 11 माह, निवासी ग्राम गुजरा, थाना भखारा, जिला धमतरी।
(एक विधि से संघर्षरत बालक भी शामिल)
भखारा पुलिस की त्वरित कार्यवाही से गंभीर अपराध में संलिप्त आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया में लाया गया।
राजधानी रायपुर में NSUI का मुख्य निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने किया बलपूर्वक दमन

राजधानी रायपुर में आज भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) ने प्रदेश प्रभारी महावीर गुर्जर, प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे के नेतृत्व में मुख्य निर्वाचन आयोग, छत्तीसगढ़ का घेराव किया। यह आंदोलन राहुल गांधी जी द्वारा हाल ही में उजागर किए गए ‘वोट चोरी’ के गंभीर आरोपों के समर्थन में आयोजित किया गया था। सैकड़ों कार्यकर्ता बैनर और तख्तियां लेकर शांतिपूर्ण रैली के रूप में आयोग कार्यालय की ओर बढ़े और चुनाव आयोग से दो स्पष्ट मांगें रखीं—पहली, चुनावी प्रक्रिया से संबंधित पूरा डिजिटल डाटा तुरंत सार्वजनिक किया जाए, और दूसरी, लोकतंत्र की हत्या बंद की जाए।

जैसे ही प्रदर्शनकारियों ने आयोग कार्यालय के पास पहुंचने की कोशिश की, पुलिस ने बैरिकेड लगाकर उन्हें रोका और बलपूर्वक कार्रवाई करते हुए कई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। इस घटना को NSUI ने लोकतांत्रिक अधिकारों पर सीधा हमला करार दिया।
महावीर गुर्जर (प्रदेश प्रभारी) ने कहा, “वोट चोरी लोकतंत्र की हत्या है। अगर सरकार और चुनाव आयोग के पास छिपाने के लिए कुछ नहीं है तो डिजिटल डाटा क्यों नहीं दे रहे?”
नीरज पांडे (प्रदेश अध्यक्ष) ने कहा, “युवा और छात्र इस लड़ाई में पीछे नहीं हटेंगे। पुलिस की बर्बरता हमें और मज़बूत बनाएगी।”
राजा देवांगन (जिलाध्यक्ष, धमतरी) ने कहा, “हमारी लड़ाई सच्चाई और संविधान की रक्षा के लिए है। जनता के वोट का अपमान हम बर्दाश्त नहीं करेंगे।”
NSUI ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी दोनों मांगों पर तत्काल कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को पूरे प्रदेश में तेज़ किया जाएगा।
जिलाध्यक्ष राजा देवांगन के साथ तेजप्रताप साहू ,ओमप्रकाश मानिकपुरी,जय श्रीवत्सव, सुदीप सिन्हा उपस्थित रहे…
*धमतरी: स्कूलों में पुस्तकें नहीं, बच्चों का भविष्य अंधकार में, छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने दी आंदोलन की चेतावनी**

धमतरी, 13 अगस्त 2025: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के सभी माध्यमिक स्कूलों में नया शैक्षणिक सत्र शुरू हुए दो महीने बीत चुके हैं, लेकिन छात्रों को अब तक पाठ्यपुस्तकें उपलब्ध नहीं हो पाई हैं। इस कारण स्कूलों में पढ़ाई ठप हो गई है। छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने इस गंभीर स्थिति पर रोष जताते हुए प्रशासन को तीन दिन के भीतर सभी स्कूलों में पुस्तकें उपलब्ध कराने की मांग की है।
सेना का कहना है कि पुस्तकें न होने से शिक्षक पढ़ाने में असमर्थ हैं, जिसका सीधा असर बच्चों की शिक्षा पर पड़ रहा है। यह समस्या केवल धमतरी तक सीमित नहीं, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ में व्याप्त है। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि तीन दिन में पुस्तकों की आपूर्ति नहीं हुई, तो पूरे राज्य में जबरदस्त आंदोलन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।
छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने बच्चों के भविष्य को अंधकार में धकेलने वाली इस लापरवाही को तत्काल दूर करने की मांग की है। संगठन ने प्रशासन से जल्द से जल्द कार्रवाई करने का आग्रह किया है ताकि बच्चों की पढ़ाई सुचारू रूप से शुरू हो सके।





