hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़

दिव्यांग प्रेरणा जनकल्याण समिति द्वारा फौजी भाइयों के लिए राखी कार्यक्रम और नशा मुक्ति अभियान का आयोजन

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

दिव्यांग प्रेरणा जनकल्याण समिति द्वारा फौजी भाइयों के लिए राखी कार्यक्रम और नशा मुक्ति अभियान का आयोजन

: दिव्यांग प्रेरणा जनकल्याण समिति ने आज फौजी भाइयों के लिए राखी बांधने का विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ कलेक्टर कार्यालय में उपसंचालक मनीषा पांडेय द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। इस अवसर पर समिति ने नशा मुक्ति भारत अभियान की शुरुआत भी की, जिसमें सभी दिव्यांग भाइयों ने नशा मुक्ति का संकल्प लिया और समाज को नशा मुक्त करने के लिए प्रेरित करने का वचन दिया।

राखी बांधने का मुख्य कार्यक्रम धनोरा ग्राम स्थित 14वीं वाहिनी बटालियन में आयोजित किया गया है। दिव्यगोपाल धाम के संस्थापक पोषण सिंहा ने बताया कि दिव्यांगों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वावलंबन के क्षेत्र में उन्हें प्रोत्साहित करने हेतु दिव्यांग आश्रम संचालित किया जा रहा है। इस आश्रम के माध्यम से सभी दिव्यांग भाई-बहनों को प्रशिक्षण और लाभ प्रदान किया जाएगा।

समिति के संस्थापक बसंत कुमार बिश्नोई ने कहा कि संगठन आने वाले दिनों में दिव्यांग भाई-बहनों के हित में पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करेगा। यह आयोजन न केवल रक्षाबंधन के पर्व को सैनिकों के साथ जोड़ता है, बल्कि समाज में नशा मुक्ति और दिव्यांग सशक्तिकरण जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों को भी बढ़ावा देता है।

संबंधित पोस्ट

शराबी पति ने उतारा अपनी दूसरी पत्नी को भी मौत के घाट, हत्या कर हुआ था फरार चिल्फी पुलिस ने 24 घंटे में किया गिरफ्तार

hindmedianews

भाजपा नेता अनूप गुप्ता का छवि धूमिल करने के दृष्टि से प्रायोजित साजिश के तहत कुछ न्यूज चैनलों में खबर वायरल कराया जा रहा है जो निराधार है।*

Chunesh Sahu

अज्ञात वाहन की ठोकर से स्कूटी चालक की मौत

hindmedianews

**धमतरी: शिक्षा व्यवस्था की बदहाली पर एनएसयूआई का हल्ला बोल, पुस्तक वितरण में देरी पर जताई चिंता**

Chunesh Sahu

पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्व. अटल जी का जीवन हमें सिखाता है कि राजनीति सत्ता का नहीं, साधना का मार्ग है : भावना बोहरा

hindmedianews

अवैध प्लाटिंग , अवैध खनन , शिक्षक भर्ती , महानदी पर जर्जर पुल समेत कई ज्वलंत मुद्दों पर विधायक ओंकार साहू ने शीतकालीन सत्र में लगाया – प्रश्न..राइस मिलरों की पांच सूत्री मांगों को पूरा करने को लेकर विधायक ओंकार साहू ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

Chunesh Sahu