hindmedianews
Breaking News
अन्यक्राइमछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़स्वास्थ्य

अज्ञात वाहन की ठोकर से स्कूटी चालक की मौत

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

@अजय जांगड़े 
कवर्धा :पोड़ी थाना क्षेत्र से महज पांच किलोमीटर पहले कवर्धा थाना क्षेत्र के ग्राम राम्हेपुर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक दर्दनाक हादसा हुआ। एक अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार वृद्ध भूरू पाली को ठोकर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक कवर्धा के राजा नवागांव निवासी थे और अपने समधी के अंत्येष्टि क्रिया कलाप में आये हुए थे। वे अपने घर की ओर जा रहे थे, तभी अनियंत्रित गति से आ रहे वाहन ने उन्हें ठोकर मार दी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा इतना भयानक था कि भूरू पाली का सिर दो हिस्सों में बंट गया।
पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक और वाहन की पहचान करने के लिए जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
इस हादसे से परिवार को गहरा धक्का लगा है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है और जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है।

संबंधित पोस्ट

कबीरधाम के शिक्षक ने राज्योत्सव में बिखेरा ज्ञान का प्रकाश उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा प्रतिभा देख हुए गदगद* 

Sakshi Bansod

तहसीलदार के स्टे आदेश के बावजूद ढलाई, पुलिस मौजूदगी में मारपीट का आरोप नगर पंचायत चिखलाकसा में अवैध निर्माण के लिए पानी टैंकर भेजने का भी आरोप

Chunesh Sahu

आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गुंडरदेही के अध्यक्ष श्री कचरू साहू के नेतृत्व में गुंडरदेही के लोकप्रिय विधायक माननीय श्री

Chunesh Sahu

छत्तीसगढ़ के रगबी खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, सम्मान समारोह में मिली सराहना**

Chunesh Sahu

परीक्षार्थियों के लिए विशेष निर्देश जारी, कई वस्तुएं प्रतिबंधित जल संसाधन विभाग अमीन भर्ती परीक्षा

Sakshi Bansod

शिक्षा, स्वास्थ्य को छोड़ा , मतदाताओं को लुभाने की कोशिश धान और किसान की मुद्दे 

hindmedianews