hindmedianews
Breaking News
कबीरधामछत्तीसगढ़देश-विदेशधर्मब्रेकिंग न्यूज़

सदगुरू कबीर धर्मदास वंशावली मिशन के तत्वाधान में वृक्षारोपण, पंथ श्री हुजूर उदितमुनिनाम साहेब के करकमलों से लगाए गए 250 पौधे

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

कबीरधाम, बोडला। सदगुरू कबीर धर्मदास वंशावली मिशन, जिला कबीरधाम (छत्तीसगढ़) के तत्वाधान में आज ग्राम बेदरची (तहसील बोडला) स्थित सदगुरू कबीर धनी धर्मदास सेवा आश्रम में भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ परम् पूज्य पंथ श्री हुजूर उदितमुनिनाम साहेब के करकमलों से किया गया, जिनके द्वारा आश्रम परिसर में 250 पौधों का रोपण किया गया।

इस अवसर पर मिशन के अनेक राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

मंच पर विशेष रूप से उपस्थित रहे मिशन प्रमुख श्री ओम फुतारिया

राष्ट्रीय उप प्रतिनिधि श्री सी. डी. वर्मा

राष्ट्रीय महासचिव श्री एमनदास

राष्ट्रीय सचिव (शिक्षा एवं सांस्कृतिक) श्री प्रशांत शर्मा

छत्तीसगढ़ राज्य प्रतिनिधि महंत श्री आरतीदास

राज्य उप प्रतिनिधि महंत श्री डोमनदास

जिला प्रतिनिधि श्री रोशनदास

श्री ईश्वरी साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष

जिला सलाहकार व उप प्रतिनिधि महंत श्री अमृतदास

जिला युवा प्रतिनिधि ब्रह्मादास

जिला महिला प्रतिनिधि श्रीमती लक्ष्मीन माई

जिला परोपकार प्रतिनिधि श्री गोवर्धनदास

कार्यक्रम में जिले की सभी आठों तहसीलों के प्रतिनिधि, ग्राम प्रतिनिधि, तथा समस्त कबीरपंथ समाज के श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

सदगुरू कबीर आश्रम बेदरची के अध्यक्ष श्री मधुरदास के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में वृक्षारोपण के साथ ही पर्यावरण संरक्षण और आध्यात्मिक चेतना का संदेश भी दिया गया।

अंत में पंथ श्री हुजूर उदितमुनिनाम साहेब ने उपस्थित जनों को आर्शीवचन, दर्शन व बंदगी प्रदान की। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण को मानव जीवन का आधार बताते हुए कहा कि, “वृक्षों में भी जीवन है, यह न केवल छांव देते हैं, बल्कि शुद्ध वायु और भविष्य को सुरक्षित भी करते हैं।”

इस वृक्षारोपण कार्यक्रम ने न केवल पर्यावरणीय जागरूकता को बढ़ावा दिया, बल्कि समाज में हरियाली व आध्यात्मिकता के मेल का अनूठा संदेश भी प्रसारित किया।

संबंधित पोस्ट

सबसे कम उम्र का अंगदाता बना 16 महीने का शिशु, लिवर और किडनी देकर बचाई दो लोगों की जान

Sakshi Bansod

विधायक भावना बोहरा के आतिथ्य में भव्य 61 फीट रावण दहन व जगराता ऐतिहासिक रूप से सम्पन्न

hindmedianews

पुलिस अधीक्षक ने ली आज रक्षित केंद्र धमतरी में जनरल परेड की सलामी* *जनरल परेड में जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी सहित अधिकारी/कर्मचारी हुए शामिल*

Chunesh Sahu

शहर में पहली बार रथयात्रा पर व्याख्यान का आयोजन हुआ डॉ रोशन उपाध्याय ने रथयात्रा का बताया महत्व

Chunesh Sahu

दोस्त ने सिर कुचला, फिर जला दी लाश; दो आरोपी गिरफ्तार

Sakshi Bansod

शिक्षक प्रतिभा अकादमी छत्तीसगढ़ द्वारा राज्य भर के 200 शिक्षकों को उत्कृष्ट प्रतिभा सम्मान से किया गया सम्मानित

hindmedianews