hindmedianews
Breaking News
क्राइमछत्तीसगढ़बिलासपुरब्रेकिंग न्यूज़

दोस्त ने सिर कुचला, फिर जला दी लाश; दो आरोपी गिरफ्तार

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

बिलासपुर। सिरगिट्टी थाना पुलिस ने करीब एक महीने पुराने अधजली लाश के सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में सामने आया कि शराब के नशे में मामूली विवाद के चलते दोनों ने अपने ही दोस्त गोपाल (26) की बेरहमी से हत्या कर दी थी। आरोपियों ने पहले भारी पत्थर से उसका सिर कुचलकर मौत के घाट उतारा, फिर पहचान छिपाने के इरादे से शव को आग के हवाले कर दिया।

मामले का खुलासा

सिरगिट्टी क्षेत्र में अधजली लाश मिलने के बाद पुलिस ने फोरेंसिक टीम की मदद से पहचान और घटनाक्रम को जोड़ना शुरू किया। मोबाइल लोकेशन, संदिग्धों से पूछताछ और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंची। दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जहां उन्होंने अपराध कबूल कर लिया।

हत्या का कारण

पुलिस के अनुसार, घटना वाले दिन तीनों ने साथ बैठकर शराब पी। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हुआ। गुस्से में आकर दोनों आरोपियों ने मिलकर गोपाल पर हमला कर दिया और पत्थर से उसका सिर कुचल दिया। बाद में शव को सुनसान इलाके में ले जाकर जला दिया, ताकि पहचान न हो सके।

आगे की कार्रवाई

सिरगिट्टी पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। मामले में पुलिस चालान तैयार कर कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया में जुट गई है।

संबंधित पोस्ट

ग्राम डांडेसरा मे वृक्ष लगाकर किया गया बाल संस्कार शाला का शुभारंभ..

Chunesh Sahu

विकास सोनी बने छत्तीसगढ़ सक्रिय पत्रकार संघ कबीरधाम के जिला अध्यक्ष

Chunesh Sahu

बिलासपुर पुलिस का अविस्मणिय कार्य एवं मानवीय चेहरा जुनापारा पुलिस में दिखाई दिया

rakeshbhaskar

पंडरिया में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर खलबली मची हुई है, कांग्रेस और भाजपा दोनों पार्टियों में अध्यक्ष और पार्षद पद के उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा हो रही है

hindmedianews

शाला प्रवेश उत्सव में जिले के विभिन्न शालाओं में शामिल हुए, जिला पंचायत अध्यक्ष,

Chunesh Sahu

वेदांता प्लांट के बाहर गरमाया माहौल, मजदूर संगठन का प्रदर्शन तेज , जिले में हुए दर्दनाक औद्योगिक हादसे के बाद अब मामला तूल पकड़ता जा रहा है।

Sakshi Bansod