
सोमवार को डौंडी नगर बंद व चक्काजाम का ऐलान
डौंडी – दो सूत्रीय मांगों को लेकर डौंडी व्यापारी संघ का समर्थन प्राप्त कर कांग्रेस ने 4 अगस्त को डौंडी नगर बंद व चक्काजाम का ऐलान किया गया है। वहीं गौवध के विरोध में शिवसेना भी इस चक्काजाम मैदान में साथ उतरने घोषणा की है। इसके साथ ही कुछ अन्य संगठन के लोग भी सड़कजाम में शामिल होने की खबर है। यह चक्काजाम किसी राजनीतिक दल का अखाड़ा नहीं इसे गौमाता का सम्मान व किसान हित में दलगत राजनीति से ऊपर उठकर ठोस आंदोलन बताया गया है।
गौरतलब है कि नगरपंचायत डौंडी गोठान से 350 गौवंश तस्करी का मामला एवं ब्लाक के समस्त सहकारी समिति केंद्रों में कृषि कार्य के जरूरी खाद्य किल्लत सामाग्री को लेकर ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कोमेश कोर्राम के नेतृत्व में 18 जुलाई को एसडीएम ऑफिस का घेराव किया गया था। जहां कृषि विभाग के जिम्मेदार अफसर व राजस्व अधिकारी द्वारा इस मामले में दो से तीन दिनों का समय देकर समस्या निदान के लिखित आश्वासन जवाब प्रस्तुत किया गया था। वहीं गौवंश तस्करी मामले की जांच जिम्मेदारी निभा रहे सीएसपी द्वारा चार दिनों में जांच कंपलीट हो जाने व दोषियों के विरुद्ध उचित कार्यवाही करने मौखिक जानकारी दी गई थी।
कांग्रेस ने 18 जुलाई को प्रदर्शन किया था। ब्लाक कांग्रेस कमेटी ने कहा है कि प्रशासन द्वारा दोनों मामले में अब तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है। जिसके विरोध में कांग्रेस द्वारा प्रशासन को नियमानुसार सूचना देकर 4 अगस्त सोमवार को नगर के मथाई चौक में चक्काजाम किए जाने का ऐलान किया गया है।
शिवसेना प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्रा ने कहा है कि डौंडी के सरकारी गौठान की निष्पक्ष जांच अब तक नहीं हो पाई है,मुख्य दोषियों को गिरफ्तार नहीं किया गया है जिसके विरोध में उद्धव बालासाहेब ठाकरे शिवसेना वचन बद्ध है कि हिंदुत्व रक्षा के प्रति गौवंश को बचाने कोई भी दल का साथ देते हुए शिवसेना मैदान उतरेगी और गौ तस्करी व गौवध के दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की मांग को लेकर अंतिम दौर तक लड़ाई लड़ेगी। खबर है कि इस चक्काजाम में कुछ अन्य संगठन गुप्त रूप से मैदान में उतरेगी।
* *पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग के मार्गदर्शन व पुलिस अधीक्षक बालोद के निर्देशन में बालोद पुलिस को मिली बड़ी सफलता शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 35 लाख की ठगी करने वाले गिरोह के 3 आरोपी को झुंझुनूं राजस्थान से गिरफ्तार करने में मिली कामयाबी।*
* *बीएसपी के इंजीनियर से किए थे शेयर ट्रेडिंग में अधिक लाभ देने का झांसा 35 लाख का किए थे ठगी ।*
* *थाना राजहरा व सायबर सेल बालोद से बनी थी विशेष टीम*
* *दीगर राज्य से साइबर अपराधियों को पकड़ने में लगातार मिल रही बालोद पुलिस को सफलता* ।
* *आरोपियों के कब्जे से 3 लाख नगदी व 6 नग मोबाइल सेट, IDBI,CANARA,HDFC बैंक चेकबुक बरामद* ।
—–000——–
पुलिस महानिरीक्षक श्री रामगोपाल गर्ग के निर्देशन में, श्रीमान पुलिस अधीक्षक बालोद श्री योगेश कुमार पटेल के मार्गदर्शन में , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका ठाकुर व उप पुलिस अधीक्षक बालोद श्री देवांश सिंह राठौर व सीएसपी राजहरा श्रीमती चित्रा वर्मा के प्रवेक्षण में थाना प्रभारी राजहरा निरीक्षक रवि शंकर पांडे के साथ साइबर सेल से एक टीम गठित कर आरोपी की पतासाजी हेतु झुंझुनूं राजस्थान राज्य भेजा गया , टीम द्वारा झुंझुनूं राजस्थान जाकर वहां कैम्प कर लोकल हिंट मुखबिर लगाकर और लोकल थाना के सहयोग से प्रकरण में 3 आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
मामला थाना राजहरा क्षेत्र का है, कि दिनांक 17/07/25 को प्रार्थी/पीड़ित जो बीएसपी में इंजीनियर के पद पर राजहरा के कार्यरत है ने थाना हाजिर होकर एक लिखित आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 28/05/25 से 30/06/25 तक
शेयर ट्रेडिंग ग्रुप में का ऐड होकर अधिक लाभ देने के नाम से प्रार्थी को अलग अलग किस्तों में UPI/RTGS के माध्यम से कुल 35,86,740 रुपए बैंक खाते में डलवा कर धोखाधड़ी किया गया है की रिपोर्ट पर थाना राजहरा में अपराध क्रमांक 232/25 धारा 317(4),3(5) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बालोद द्वारा थाना राजहरा और साइबर सेल से विशेष टीम बना कर प्रकरण के आरोपियों को जल्द पकड़ने निर्देशित किया गया । टीम शेयर ट्रेडिंग के ऐप , बैंक खातों की जानकारी, तकनीकी जानकारी के साथ आरोपियों की पुख्ता जानकारी होने पर टीम झुंझुनू राजस्थान रवाना किया गया । टीम वहां पहुंच कर कैंप कर लोकल सनसूचना पर लोकल पुलिस की मदद से संदेहियों की जानकारी प्राप्त कर आरोपियों को घेरा बंदी कर टीम ने प्रकरण में तीन आरोपियों
1.रामनिवास मुंड पिता महावीर प्रसाद उम्र 36 साल ग्राम खुदास थाना गोठड़ा जिला झुंझुनू राजस्थान
2. मनीष कुमार पिता महेश सिंह उम्र 26 साल पता ग्राम कैसेरु थाना मुकुंदगढ़ जिला झुंझुनू राजस्थान
3. विवेक दतुसेलीया पिता उमेद सिंह उम्र 26 साल पता ग्राम कैसेरु थाना मुकुंदगढ़ जिला झुंझुनू राजस्थान
को विधिवत गिरफ्तार कर जिला बालोद लाया गया ।
आरोपियों के कब्जे से HDFC BANK, CANARA BANK, चेकबुक, एवं घटना के दौरान प्रयुक्त 6 मोबाइल फोन को जप्त किया गया है।तीनों आरोपियों गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है।
**गिरफ्तार आरोपी-
1. *रामनिवास मुंड पिता महावीर प्रसाद उम्र 36 साल ग्राम खुदास थाना गोठड़ा जिला झुंझुनू राजस्थान*
2. *मनीष कुमार पिता महेश सिंह उम्र 26 साल पता ग्राम कैसेरु थाना मुकुंदगढ़ जिला झुंझुनू राजस्थान*
3. *विवेक दतुसेलीया पिता उमेद सिंह उम्र 26 साल पता ग्राम कैसेरु थाना मुकुंदगढ़ जिला झुंझुनू राजस्थान*
*जप्ती- 01.घटना में प्रयुक्त CANARA ,HDFC ,IDBI बैंक चेक बुक,*
*02. 06 नग मोबाइल फोन* ।
*03. 3 लाख रुपए नगदी।*
*04. बैंक खाता में जमा फ्रॉड रकम करोड़ों रुपए सीज किया गया।*



शेयर ट्रेडिंग के धोखाधड़ी के 03 आरोपियों को पकड़ने में थाना प्रभारी राजहरा से निरीक्षक श्री रविशंकर पांडेय, साइबर सेल प्रभारी स ०उ०नि ० धरम भुआर्य, प्रधान आरक्षक रूम लाल चुरेंद्र, आरक्षक राहुल मनहरे, संदीप यादव, पुरण देवांगन, मिथिलेश यादव , भोप साहू ,विपिन गुप्ता ,योगेश पटेल, गुलझारी साहू साइबर सेल,सुरेंद्र देशुख थाना राजहरा का विशेष सराहनीय योगदान रहा।





