hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़

*शाला प्रवेश उत्सव में शामिल हुए प्रमोद जैन*

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

*शाला प्रवेश उत्सव में शामिल हुए प्रमोद जैन*

पूर्व माध्यमिक शाला गुण्डरदेही में शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन पूर्व विधायक राजेंद्र राय, एसडीएम प्रतिमा ठाकरे, नगर पंचायत सीएमओ किरण पटेल, नगर पंचायत उपाध्यक्ष विजय सोनकर,पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष कोमल सोनकर ,छगन सोनकर ,प्राचार्य चौधरी जी ,मिश्रा जी ,एसएमडीसी अध्यक्ष लालवीर राजपूत ,छात्र नेता नीतीश राजा सोनकर, विद्यालय के समस्त शिक्षक गण , नव प्रवेशी छात्र – छात्राएं शामिल हुए । शाला उत्सव कार्यक्रम में नवप्रवेशी छात्र -छात्राओं को कॉपी पुस्तक ओर स्कूल ड्रेस का वितरण किया गया । साथ ही एक पेड़ मां के नाम के तहत वृक्षारोपण किया गया । नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन ने स्कूल प्रांगण के कला मंच में टीन शेड के लिए 10 लाख की घोषणा की । साथ ही स्कूल की मूलभूत आवश्यकताओं और जो स्कूल जर्जर स्थिति में है उनको तोड़ने के लिए और नए भवन के लिए प्रस्ताव बना शासन से मांग करने की बात कही । प्रमोद जैन ने बच्चों से कहा कि यहां आपको सिर्फ पढ़ाई ही नहीं करनी है बल्कि अनुशासन और सहिष्णुता सीखनी है एक दूसरे के प्रति सम्मान का भाव रखना है खेलकूद में भाग ले। पाठ्येतर गतिविधियों में हिस्सा लिया और अपनी रुचियां को पहचाने हर चुनौती को एक अवसर के रूप में देखें और हमेशा कुछ नया सीखने के लिए उत्सुक रहे।इसके साथ ही नव प्रवेशी छात्र छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की।

 

हिन्द मिडिया रिपोर्टर यादराम साहू 9009338660

संबंधित पोस्ट

बेजुबाँ समिति द्वारा उपचार कर ठीक किए गौ माता को मानसिक रोगी ने जान से मारा ।

hindmedianews

स्वतंत्रता दिवस पर जिला पंजीयक कार्यालय में गूँजा राष्ट्रगान,, फहराया गया तिरंगा*

Chunesh Sahu

जुआ सट्टा के विरूद्ध गुरूर पुलिस की विशेष अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रो में सट्टा खिला रहे तीन सटोरिये ‍गिरफ्तार… आरोपीयों के पास से सट्टा पट्टी सहित. नगदी रकम 2150 रूपये एवं एक मोबाईल कीमती 4000 रूपये जुमला 6150 रूपये जप्त.

Chunesh Sahu

शासन, प्रशासन नहीं कर पायी सेमरहा में मृत 19 लोगों की दशगात्र पूर्ण व्यवस्था, सामाजिक लोगों ने लगाई आरोप

hindmedianews

पंडरिया के नरसिंगपुर बिट के कक्ष क्रमांक 1420, 1422,1423 में कटी सैकड़ों वृक्ष, रेंजर डिप्टी रेंजर को निलंबित करने में डीएम पीतांबर साहू का छूट रहे पसीना

hindmedianews

ढाबा के पास 3 युवकों की हत्या- धमतरी पुलिस ने महज़ कुछ घंटों में किया पर्दाफाश*

Chunesh Sahu