hindmedianews
Breaking News
कबीरधामक्राइमछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

पंडरिया के नरसिंगपुर बिट के कक्ष क्रमांक 1420, 1422,1423 में कटी सैकड़ों वृक्ष, रेंजर डिप्टी रेंजर को निलंबित करने में डीएम पीतांबर साहू का छूट रहे पसीना

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow
 0 बीजेपी शासन काल में भी नही थम रहा भ्रष्टाचार तो वही सरकार को रही करोड़ों की क्षति 
जर्नलिस्ट,अजय जांगड़े 
कवर्धा/पंडरिया : छत्तीसगढ़ वन विकास निगम लिमिटेड से सामान्य वनमंडल में बदलाव की आवश्यकता।
वन विकास निगम के अधिकारी के मलाई खा वनों का बन रहे विनाश का कारण ,राज्य में वनों के विकास के लिए वन विकास निगम का गठन किया गया है लेकिन प्रतिदिन सैकड़ों पेड़ो की बलि दी जाती है जिसपर रोक लगाने के बजाए विभाग केवल पंचनामा की कार्यवाही कर अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन कर रहे हैं दरअसल कबीरधाम जिला में सक्षम अधिकारी नही है प्रभारी अधिकारी है जो जिले को नही सम्हाल पा रहे है साथ ही अपने कार्यशैली में बदलाव नहीं ला पा रहे है जिसके चलते अधीनस्थ कर्मचारी बे लगाम हो चुके हैं और वन तस्कर मालामाल हो रहे हैं ।
सैकड़ों पेड़ो की बलि
पंडरिया के नरसिंगपुर बिट के कक्ष क्रमांक 1420, 1422,1423 में प्रतिदिन सैकड़ों पेड़ो की बलि हो रहा है । उक्त बिट में केवल इमारती लकड़ी सागौन ही है जिसे वन तस्कर और अतिक्रमण कारियो ने बिना कोई डर भय के बे रोक टोक काट रहे हैं जिसकी जानकारी विभागीय अधिकारियों को है लेकिन जानकार भी अनजान बने हुए है। एक पेड़ को तैयार करने में कई साल की अवधि लग जाता है लेकिन उन सभी को कुछ ही घंटो में साफ किया जा रहा है और ज़िम्मेदार हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं जो समझ से बाहर है ।
पंचनामा कर जिम्मेदारी की निर्वाहन
प्रतिदिन सैकड़ों पेड़ो की कटाई हो रहा है जिसपर विभागीय अमला कोई ठोस कार्यवाही नहीं कर पा रहा है आखिर इसके पीछे का कारण क्या हो सकता है। जो समझ में नहीं आता। पेड़ो की कटाई हो जाने के बाद विभागीय कर्मचारियो का दल मौके पर पहुंचकर जंगल में कटे सागौन के पेड़ो की अवशेष का पंचनामा तैयार करते हैं और इकठ्ठा कर अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन कर लेते हैं।
दोस्ती यारी निभा रहे है अधिकारी
कबीरधाम जिला में वन विकास निगम में जिला अधिकारी का पद रिक्त हैं जिस पर पीतांबर साहू जमे हुए है जो सक्षम दिखाई नहीं देते हैं।
उच्चस्तरीय जांच समिती गठित करने आवश्यकता
जिम्मेदार पद पर असक्षम अधिकारी जब से बैठे हैं तब से लेकर आज तक वन विकास के नाम पर लूट मचाकर वन विनाश कर रहे हैं। अवैध कटाई पर प्रकरण तैयार करने के बजाए अपनी कुर्सी बचाने माफियाओं से दोस्ती कर रहे हैं। इनके कार्यकाल की फाइल खंगालने पर इनके सारे अनियमितताएं उजागर होने की संभावनाओं से इंकार नही किया जा सकता। जिसके लिए उच्च स्तरीय जांच टीम गठित करने की आवश्यकता है।

संबंधित पोस्ट

मोदी की गारंटी पर अमल शुरू…. साय केबिनेट में रुका हुआ 18 लाख आवास योजना की स्वीकृति

Chunesh Sahu

ग्राम बंदौरा में जुआ खेल रहे, 06 जुआरियों को चौकी बाजार चारभाठा पुलिस ने धर दबोचा

hindmedianews

*सामाजिक न्याय का अग्रदूत : डॉक्टर भीमराव अंबेडकर*

Chunesh Sahu

निषाद समाज ने मनाई भक्त राज गुहा जयंती ,,,तांदुला नदी किनारे पचरी निर्माण का भूमिपूजन भी किया गया

Chunesh Sahu

खबर का हुआ असर, बगधरीडाड़ में 24 घंटों में बदला गया खराब ट्रांसफार्मर ।

hindmedianews

बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए भोरमदेव-आश्रम में संपन्न हुआ विद्यार्थी अनुष्ठान शिविर

hindmedianews