
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों को एक बार ओर परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। 26 और 28 फरवरी को बिलासपुर-रायपुर के साथ ही गेवरारोड मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी। बैकुंठ-सिलयारी स्टेशन के बीच पावर ब्लॉक लेकर गर्डर लॉन्चिंग का काम होगा। इस वजह से रेलवे ने यह फैसला लिया है।
इसके अलावा अलग-अलग तारीखों में 4 और ट्रेनों को कैंसिल किया गया है। वहीं इससे पहले महाकुंभ में भीड़ को देखते हुए छत्तीसगढ़ से प्रयागराज जाने वाली 2 ट्रेनों को रद्द किया गया था। सारनाथ-नौतनवा एक्सप्रेस 28 फरवरी तक नहीं चलेगी। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल के बंडामुंड स्टेशन में नॉन इंटरलाकिंग कार्य किया जाएगा। इस वजह से भी 4 ट्रेनों को अलग-अलग तारीख में रद्द किया गया है।





