hindmedianews
Breaking News
छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़राजनीती

एएसआई की नौकरी छोड़कर चुनाव लड़ने का लिया फैसला, इतने सौ मतों से हासिल की जीत, भाजपा-कांग्रेस के प्रत्याशी को दी शिकस्त

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

दंतेवाड़ा. जिले के घोर नक्सलवाद इलाके से चौंका देने वाला परिणाम सामने आया है..जिला पंचायत क्षेत्र कंम्राक 8 से निर्दलीय प्रत्याशी सोमारू कड़ती ने एएसआई की नौकर छोड़कर पंचायत चुनाव में किस्मत अजमाया. और पहली बार में ही सोमारू की किस्मत चमक उठी.

भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशी को शिकस्त देते हुए सोमारू ने 1100 से अधिक मतों से जीत हासिल की..सोमारू के लिए ये किसी बड़ी उपलब्धि से कम नहीं था…वही सरपंच में 100 से अधिक वोटों से हराया है।

सोमारू कड़ती की जीत, लोगों की उम्मीद

सोमारू कड़ती डीआरजी में एएसआई की नौकरी करते थे. अंदरूनी इलाकों में लोगों की समस्याओं को देखकर सोमारू ने चुनाव में उतरने का फैसला किया. पर ये फैसला सोमारू के लिए किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं था. पर काफी सोचने के बाद उन्होंने कड़ा फैसला लिया. और नौकरी से रिजाइन देकर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में उतरे। फिर पहली बार में चुनाव भी जीत गए.

इस बारे में सोमारू कड़ती ने कहा, क्षेत्र का विकास होना चाहिए। वह क्षेत्र के विकास के लिए नौकरी छोड़कर राजनीति में आए हैं। जनता ने भरोसा जताया है, उनसे किए वादे पूरे किए जाएंगे। इन वादों को पूरा करने के लिए प्रशासन के साथ भी चलेंगे और यदि कोई समस्या दिखती है तो मुखालफत भी पूरजोर होगा।

संबंधित पोस्ट

शर्मनाक! कांग्रेस हो या भाजपा पंडरिया में जुआ बंद कराने में नाकाम,भ्रष्टाचार बनाम कानून लाखों का जुआ 

hindmedianews

*RTI के तहत जानकारी देने अधिकारी के छूट रहे पसीने…* आवेदकों को दबाने का किया जा रहा प्रयास…. चर्चाएं व्याप्त

Chunesh Sahu

Chunesh Sahu

रोजगार हेतु निजी क्षेत्र में 14 मार्च मंगलवार को प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन

hindmedianews

राजीव युवा मितान क्लब एवं बालक गणेशोत्सव समिति के संयुक्त तत्वावधान में सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न 

Chunesh Sahu

सुप्रसिद्ध गायिका आशा भोसले के निधन पर प्रदेश में शोक की लहर

Sakshi Bansod