hindmedianews
Breaking News
ब्रेकिंग न्यूज़मुंगेलीराजनीती

नगरीय निकाय एवं पंचायत चुनाव के मद्देनजर मुंगेली पुलिस एक्शन मोड पर

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 थाना लालपुर द्वारा सार्वजनिक स्थान पर अवैध शराब बिक्री करने वाले को किया गया गिरफ्तार,
आरोपी के कब्जे से 40 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 8000 रूपये जप्त

मुंगेली पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) द्वारा नगरीय निकाय एवं पंचायत चुनाव के मद्देनजर जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को अवैध गतिविधियों एवं मादक पदार्थ बिक्री व तस्करी करने वालों पर कड़ी कार्यवाही करने निर्देश दिया गया है, उक्त निर्देश के परिपालन में थाना लालपुर पुलिस एवं साइबर सेल की टीम को दिनांक 14.02.2025 को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम फुलवारी कलां दैहान के पास 01 व्यक्ति अत्यधिक मात्रा में अवैध देशी कच्ची महुआ शराब बिक्री कर रहा है, सूचना पर लालपुर पुलिस व साइबर सेल टीम द्वारा गवाहों साथ तस्दीक हेतु रवाना हुये, मुखबीर द्वारा बताये स्थान ग्राम फुलवारी कलां दैहान के पास एक व्यक्ति मिला जिसे पूछताछ व गवाहों के समक्ष चेक करने पर वह व्यक्ति अपना नाम साजन चतुर्वेदी पिता राजकुमार चतुर्वेदी उम्र 45 वर्ष निवासी फुलवारी कलां थाना लालपुर का होना बताया जिसके कब्जे से दो प्लास्टिक जरीकेन में 30 एवं 10 लीटर जुमला 40 लीटर अवैध देशी कच्ची महुआ शराब कीमती 8000 रूपये को बिक्री करते पाये जाने पर गवाहों के समक्ष जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना लालपुर में अपराध क्रमांक 27/2025 धारा 34 (2), 59(क) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध कर आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय आदेश पर आरोपी को ज्यूडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया।
उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक लक्ष्मण खुंटे थाना प्रभारी लालपुर, उप निरीक्षक नंदलाल पैकरा प्रभारी साईबर सेल मुंगेली, सउनि राजाराम साहू थाना लालपुर एवं साइबर सेल टीम की अहम भूमिका रही।

संबंधित पोस्ट

आम आदमी पार्टी जिला कबीरधाम ने हर्षोल्लास के साथ मनाया गणतंत्र दिवस

hindmedianews

प्रदेश भर में कड़ाके की ठंड को लेकर स्कूल समय बदलने की मांग तेज

Sakshi Bansod

अवैध शराब बिक्री एवं शांति भंग की आशंका पर 09 आरोपियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही

rakeshbhaskar

जिस प्रत्याशी के लिए मतदाता ही लड़े,उसे चिंता किस बात की,जीत होगी ऐतिहासिक मेरा नही जनता की जीत-विजय शर्मा

hindmedianews

14 से 17 दिसंबर तक चलेगा शीतकालीन सत्र, विधायकों ने लगाए 628सवाल 

hindmedianews

जेल में बंद कैदियों को मिलेगा गंगा जल स्नान का अवसर : उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

Sakshi Bansod