hindmedianews
Breaking News
छत्तीसगढ़देश-विदेशधर्मब्रेकिंग न्यूज़राजनीतीशिक्षा

आम आदमी पार्टी जिला कबीरधाम ने हर्षोल्लास के साथ मनाया गणतंत्र दिवस

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow
कवर्धा : आम आदमी पार्टी कवर्धा ने जिला पार्टी कार्यालय में ध्वजारोहण कर हर्षोल्लास के साथ मनाई गणतंत्रता दिवस। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा सर्वप्रथम मां भारती और वीर शहीदों के तैल चित्र की पूजा कर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर आम आदमी पार्टी कार्यालय में जिला सचिव प्रकाश चंद्रवंशी के द्वारा ध्वजारोहण किया गया।सभी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रगान गाकर भारत की आन-बान-शान तिरंगे को सलाम कर देश के लिए प्राण न्यौछावर करने वाले शहीदों को नमन किया।
वरिष्ठ आप लीडर पवन चंद्रवंशी ने सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वीर सपूतों को याद कर देश सेवा का संकल्प हर देशवासियों को लेना होगा। शहीदों को याद करना हमारा परम कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि आज ही के दिन भारत का संविधान बना, जिससे देश के नागरिकों को मूल अधिकार मिला।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ आप कार्यकर्ता पवन चंद्रवंशी,देवेंद्र चंद्रवंशी, कृष्णा गिर गोस्वामी, बरतिया जायसवाल,पुनीत चंद्रवंशी,संतोष ठाकुर, प्रकाश चंद्रवंशी, मिथलेश साहू, देवीचंद चंद्रवंशी, हीरालाल साहू, बंकू मानिकपुरी, बीरेंद्र ठाकुर,पोखराज साहू ,पंकज सेन सभी क्रांतिकारी साथियों सहित सैकड़ों की संख्या में आमजन कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

संबंधित पोस्ट

*“छत्तीसगढ़ की विभूतियाँ: पद्म पुरस्कार प्राप्त महान व्यक्तित्वों की प्रेरक यात्रा – एक फोटो प्रदर्शनी”* *फोटो प्रदर्शनी 2 मार्च एवं 03 मार्च 2026 तक कला वीथिका*

Chunesh Sahu

 *रिकेश भंडारी,भुनेश्वर ठाकुर और ओमिका ठाकुर ने आम आदमी पार्टी का दामन थामा*

Chunesh Sahu

वन मंडल अधिकारी कवर्धा की जवाबदेही पर सवाल,वन परिक्षेत्र पश्चिम में अवैध रेत भंडारण,कमिशन की बू 

hindmedianews

*मोदी और विष्णु की गारंटी 1 तारीख को माता बहनों के खाते में 1000 रू.मिल जाएगी:* संध्या अजेंद्र साहू

Chunesh Sahu

मंत्री श्री अकबर के प्रयासों से जिंदा और झिरौनी समिति के लगभग 475 किसानों को मिली न्याय की नई राह

hindmedianews

राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत होगें जिले में विविध कार्यक्रम

hindmedianews