

कबीरधाम। : पंडरिया में लगातार ट्रैफिक समस्या को लेकर सोशल मीडिया व प्रेस के माध्यम से आम नागरिकों के द्वारा निजात दिलाने की मांग कि गयी थी वहीं ट्रैफिक जाम की समस्या को कम करने के लिए दिनांक 25/01/23 को पंडरिया थाना प्रभारी राठौर जी व उनके टीम के द्वारा सड़क किनारे दुकान लगाने वालो को कड़ाई के साथ हिदायत देते हुए गाड़ी पार्किंग करवाने व दुकान जो कि मेन रोड के ऊपर लगे हुए हैं उन्हें सड़क छोड़कर पीछे दुकान लगाने के लिए कहा गया साथ ही भीड़ भाड़ वाले क्षेत्रों में पैदल पेट्रोलिंग किया गया ट्रैफिक जाम को कम करने पंडरिया पुलिस का ये अभियान लगातार जारी है। निश्चित ही पंडरिया पुलिस के इस सराहनीय कार्य अपनी करती रहेगी।





