
जनजातीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जनजातीय बाहुल्य ग्रामों में शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने हेतु “आदि कर्मयोगी” अभियान के अंतर्गत विकासखण्ड स्तरीय उन्मुखिकरण कार्यक्रम जिला धमतरी के विकासखंड धमतरी कुरुद मगरलोड एवं nagri में दिनांक 03.09.2025 से 04.09.2025 दो दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न हुआ। कार्यशाला में जिले के चारो विकासखण्ड में ब्लॉक मास्टर ट्रेनरो एवं प्रदान संस्था द्वारा ब्लॉक के अधिकारी. समाज प्रमुख.सरपंच. सचिवों को प्रशिक्षण दिया गया।
सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्री विमल साहू ने कहा की इस कार्यक्रम में अब योजनाएं धरातल पर बनेगी और इसका क्रियान्वयन के लिए जनसमुदाय भी आगे आएंगे। उन्होंने बताया धरती आबा जनभागीदारी अभियान के तहत जनजाति गौरव वर्ष के एक भाग के रूप में आदि कर्मयोगी अभियान के लिए रणनीति बनाई गई। जिसमें जनजाति समुदायों को मूलभूत सुविधाओं से जोड़ा गया। उन्होंने बताया कि धमतरी जिले में इस अभियान की सफल क्रियान्वयन के लिए चरणबद्ध तरीके से कार्ययोजना तैयार की जा रही है। इस अवसर पर परियोजना प्रशासक प्रज्ञान सेठ सहित जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर् श्री महेश मरकाम श्री देवेंद्र कुमार वासनिक श्री चैतन्य ध्रुव श्री कमलेश ध्रुव श्री शशि ठाकुर श्रीमती नर्मदा सिन्हा सहित ब्लॉक मास्टर ट्रेनर तथा जनजाति समुदाय के प्रतिनिधि, विकासखण्ड स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स और स्वयं सेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद थे प्रशिक्षण के पश्चात दूसरे क्रम में आदि सहयोगी की टीम बनाई जाएगी। जिसमें शिक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, चिकित्सक, युवा नेता, सामाजिक मुखिया आदि जो ग्राम स्तर पर योजना क्रियान्वयन में सहयोग करेंगे। तीसरे क्रम में आदि साथी, वे हितग्राही जिन्हें योजनाओं का सीधा लाभ दिया जाना है।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री जनजातीय न्याय महाअभियान (पीएम जनमन) और धरती आबा जनजातीय उत्कर्ष अभियान संचालित किए जा रहे हैं। जिले में निवासरत विशेष पिछड़ी जनजाति (कमार) के लिए 9 अलग अलग मंत्रालयों के 11 प्रकार के कार्यों से संतृप्ति का कार्य किया जा रहा है। इस अभियान अंतर्गत धमतरी जिले के 108 ग्रामों को शामिल किया गया है। उक्त ग्रामों में 17 मंत्रालयों की 25 योजनाओं का लाभ दिया जाएगा।





