
ख़बर का असर….
प्लॉटिंग करने वाले दो व्यक्तियों को नोटिस जारी…. कार्यवाही जल्द_निगम आयुक्त
धमतरी निगम क्षेत्र में जमीन कारोबारी पर लगभग एक एकड़ जमीन के अवैध प्लाटिंग करने का वाकया सामने आया है. इस संबंध में निगम प्रशासन अब एक्शन मोड पर है. आयुक्त के निर्देश पर निगम के जमीन कारोबारी को नोटिस जारी किया गया है.।
धमतरी शहर के गोकुलपुर के पास प्लॉटिंग का यह पूरा मसला है. जमीन कारोबारी पर नियमों की अनदेखी करते हुए दो खसरा नंबर में अवैध प्लॉटिंग का आरोप है. इस संबंध में हिन्द मीडिया न्यूज़ टीम ने फरवरी प्रमुखता से खबर प्रकाशित किया था, जिसके बाद निगम आयुक्त ने संलिप्त दो जमीन कारोबारी के नाम नोटिस जारी किया है नोटिस में कहा गया है कि उक्त भूमि को अवैध प्लॉटिंग के उद्देश्य से मुरूम डालकर रोड का निर्माण किया गया है जो नगर पालिक निगम अधिनियम 1956की धारा 292 (ग) और 292 (घ) का उल्लंघन है जो कि दुष्प्रेरणा की श्रेणी में आता है। अतः मुरूम रोड हटा लेवें अन्यथा की स्थित में निगम द्वारा हटाने की कार्यवाही की जावेगी जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्लॉटिंगकर्ता की होगी,इसके साथ ही जल्द जवाब देने को भी कहा है.।


मामले में शिकायत मिली है, जिस पर जांच प्रतिवेदन के आधार पर नगर पालिक निगम धमतरी द्वारा प्लॉटिंग करने वाले को नोटिस जारी करने कहा गया है, जल्द ही टीम बनाकर कार्यवाही किया जाएगा ” – निगम आयुक्त प्रिया गोयल।






