hindmedianews
Breaking News
कबीरधामछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा

कक्षा दूसरी की छात्रा कु.नीलम राज्य स्तरीय पठन महोत्सव के लिए चयनित

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow
पंडरिया- कबीरधाम जिले के पंडरिया विकासखंड अंतर्गत बिरकोना संकुल के वनांचल में संचालित शासकीय प्राथमिक शाला केशलीगोड़ान के कक्षा दूसरी की छात्रा कु. नीलम राज्य स्तरीय पठन महोत्सव में जिले का प्रतिनिधित्व करेगी। राज्य शैक्षिक अनुसंधान परिषद रायपुर एवं रूम टू रीड इंडिया ट्रस्ट छत्तीसगढ़ के संयुक्त तत्वाधान में, नई शिक्षा नीति 2020 के परिपेक्ष में बुनियादी साक्षरता कौशल में सुधार एवं बच्चों के पढ़ने की आदत विकसित करने हेतु राज्य में पठन अभियान रीडिंग कैंपेन आयोजित है। जिसमें कु्. नीलम हिंदी और गणित विषय पर राज्य में उपस्थित होकर बुनियादी भाषा और गणित संख्यात्मकता में लक्षित दक्षता की ओर बढ़ते कदम का प्रदर्शन करेगी। नन्हीं नीलम के साथ में शाला के प्रधान पाठक शिवकुमार बंजारे तथा पालक कृष्णा कुमार को राज्य शैक्षिक अनुसंधान प्रशिक्षण परिषद रायपुर एवं रूम टू रीड इंडिया ट्रस्ट छत्तीसगढ़ द्वारा उपस्थित देने हेतु पत्र प्रेषित कर फोन काल के माध्यम से सूचित किया गया है। प्रधान पाठक तथा शिक्षक श्रीमती लता चांदसे, सत्येंद्रनाथ प्रताप सिंह द्वारा छात्रा को अच्छा प्रदर्शन हेतु अनुकूल वातावरण प्रदान किया गया है। राज्य स्तरीय पठन महोत्सव कार्यक्रम न्यू सर्किट हाउस रायपुर छत्तीसगढ़ में दिनांक 23 अक्टूबर 2024 को आयोजित है।

संबंधित पोस्ट

भीषण गर्मी में आंगनबाड़ी केंद्रों तक पहुंचते बच्चे, सेहत पर खतरा

Sakshi Bansod

गंगरेल बाँध प्रभावितों का अनिश्चितकालीन धरना कल से हाई कोर्ट आदेश का पांच साल बाद भी पालन नहीं, समिति ने जताया कड़ा विरोध लेकिन जोगी का असली भोगी कौन.? .? प्रभावितों पर सफेदा का कालिख पोतने वाला आखिर कौन ? ? ?

Chunesh Sahu

छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिन मौसम रहेगा ड्राई, सभी जिलों में बढ़ेगी गर्मी

Sakshi Bansod

वन बंधु परिषद एकल अभियान संस्कार शिक्षा के तहत तुलसी पूजन महोत्सव एवं श्रीहरि सत्संग प्रतियोगिता संपन्न

hindmedianews

ग्राम पंचायत डबरी में किया गया ग्राम सभा का आयोजन

dharmchandrakar

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का हेलीपैड आगमन पर हुआ आत्मीय स्वागत व अभिनंदन

Chunesh Sahu