hindmedianews
Breaking News
कबीरधामछत्तीसगढ़धर्मब्रेकिंग न्यूजशिक्षा

वन बंधु परिषद एकल अभियान संस्कार शिक्षा के तहत तुलसी पूजन महोत्सव एवं श्रीहरि सत्संग प्रतियोगिता संपन्न

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

अजय जांगड़े 8085164784

कवर्धा,वन बंधु परिषद एकल अभियान संस्कार शिक्षा द्वारा आयोजित तुलसी पूजन महोत्सव के अवसर पर एकल श्रीहरि सत्संग प्रतियोगिता का भव्य आयोजन विद्या ग्राम बदना, उप संच महीडबरा, संच तरेगांव, अंचल राजनांदगांव, संभाग छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ एवं समापन रामायण मानस मंडली, बालक-बालिका नृत्य प्रस्तुतियों तथा समस्त ग्रामवासियों व विभिन्न समितियों की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ।

इस अवसर पर रामायण मानस मंडली महामाया परिवार ग्राम तरेगांव जंगल द्वारा भक्तिमय प्रस्तुति दी गई। मंडली में श्री दौलत गड़वाल, पंचराम, मोहित मेरावी एवं बलिराम टेकाम ने रामकथा और मानस पाठ के माध्यम से श्रोताओं को भावविभोर किया। वहीं बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक नृत्य और सत्संग प्रतियोगिता ने कार्यक्रम को विशेष आकर्षण प्रदान किया।

कार्यक्रम में विभिन्न समितियों से वरिष्ठजनों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। प्रमुख रूप से संच अध्यक्ष श्री शंकर सिंह यादव, सुलाब धुर्वे, ग्राम पटेल रामसिंह धुर्वे, अर्जुन यादव, शिवनाथ यादव, रायतु धुर्वे, परमा यादव, जयसिंह यादव, फिरतू यादव, दिलीप श्याम, रामलला श्याम, सिंह दीपक मरकाम उपस्थित रहे। वहीं महिला सहभागिता में दीदी श्रीमती श्याम, लीला मरावी, मंगलो यादव, बिमला यादव सहित अनेक दीदियों ने सक्रिय योगदान दिया।

संच प्रमुख श्री कृष्णा यादव के मार्गदर्शन में कार्यक्रम का संचालन हुआ। साथ ही समस्त आचार्य भैयाओं—श्री अशोक श्याम, गोविंद साकत, पंचराम यादव, लाला साकत, बलराम मरकाम, घुरूवा राम साकत, अश्वनत धुर्वे, रिकेश—तथा दीदियों—जलेश्वरी मेरावी, सुनीता यादव, तुलसी परस्ते, रतनी देवी, सावित्री पंद्राम, जलेशरीन यादव, संतोषी साकत, कु. उर्वशी मरावी, कु. गनेशिया, कु. रजनी, मीला धुर्वे, नरबदिया बाई, संतोषी मरकाम, फुलेशरिन, जानकी बाई—की सहभागिता से आयोजन और अधिक सशक्त बना।

आयोजकों ने बताया कि तुलसी पूजन महोत्सव का उद्देश्य भारतीय संस्कृति, संस्कार, पर्यावरण संरक्षण एवं आध्यात्मिक चेतना को जन-जन तक पहुंचाना है। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित समस्त ग्रामवासियों एवं भागनी बंधुओं का हार्दिक अभिनंदन एवं सुस्वागतम् करते हुए सफल आयोजन के लिए सभी का आभार व्यक्त किया गया।

संबंधित पोस्ट

शिव भक्ति में लीन आस्था और विश्वास की 151 किलोमीटर कांवड़ यात्रा हुई पूरी, पंडरिया विधायक भावना बोहरा एवं कांवड़ यात्रियों ने भोरमदेव मंदिर में किया भोलेनाथ का जलाभिषेक,भगवामय हुआ जिला कबीरधाम

hindmedianews

आज गुंडरदेही विधानसभा के लोकप्रिय विधायक माननीय श्री कुंवर सिंह निषाद जी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम घीना,सी बी नवागांव एवं पिनकापार (थाना) में हल्बा-हल्बी आदिवासी समाज द्वारा आयोजित “शक्ति दिवस” समारोह में शामिल होकर मां दंतेश्वरी माता की शक्ति रूप की पूजा कर क्षेत्र वासियों के खुशहाली की कामना की।* 

Chunesh Sahu

*आदिवासी क्षेत्रों में जल– जंगल– जमीन का नैसर्गिक अधिकार आदिवासियों का है–अर्जुन मुंडा*

Chunesh Sahu

*न कांग्रेस न भाजपा…. इस बार निर्दलीय प्रत्याशी पर दांव…*

Chunesh Sahu

टिकट नही मिलने से आहत अर्जुन तिवारी पंडरिया में लेंगे बैठक, कांग्रेसी चहेतों से मुलाकात कर लेंगे आगामी निर्णय

hindmedianews

*भखारा मामले में बड़ा खुलासा:जानिए इस तरह बहरूपिये बच्चा चोरी को दे रहे अंजाम… रहें सावधान…एक और वीडियो आया सामने*

Chunesh Sahu