hindmedianews
Breaking News
कबीरधामछत्तीसगढ़धर्मब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा

केशलीगोड़ान के ग्राम प्रमुख हुकुम सिंह धुर्वे ने स्वतंत्रता दिवस के पूर्व संध्या पर प्राथमिक शाला के 140 छात्रों को दिया टाई और बेल्ट

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow
पण्डरिया: वनांचल में संचालित बिरकोना संकुल अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला केशलीगोड़ान में ग्राम प्रमुख द्वारा स्वतंत्रता दिवस के पूर्व संध्या पर छात्रों के लिए एक प्रेरणादायक पहल की गई। हाल ही में आयोजित एक समारोह में, ग्राम प्रमुख हुकुम सिंह धुर्वे ने स्कूल के सभी 140 छात्रों को टाई और बेल्ट वितरित किए। इस कदम का उद्देश्य छात्रों को अनुशासन और सुसज्जित होने की भावना से प्रेरित करना है। 
ग्राम प्रमुख ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा के साथ-साथ अनुशासन भी सफलता की कुंजी है, और इस छोटे से कदम से बच्चों में जिम्मेदारी और गर्व की भावना बढ़ेगी। उन्होंने यह भी कहा कि यह केवल एक शुरुआत है, और भविष्य में भी बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए ऐसे प्रयास किए जाते रहेंगे। 
स्कूल के प्रधानाध्यापक शिवकुमार बंजारे, शिक्षक सत्येंद्र नाथ प्रताप सिंह, लता चांदसे ने इस सहयोग के लिए ग्राम प्रमुख का आभार व्यक्त किया और उम्मीद जताई कि इस पहल से बच्चों का मनोबल बढ़ेगा और वे अपने अध्ययन में अधिक उत्साह के साथ जुटेंगे। छात्रों और उनके अभिभावकों ने भी इस पहल की सराहना की। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष कन्हैया धुर्वे, तुलसी धुर्वे, मनोज धुर्वे, गणेश धुर्वे उपस्थित रहे।

संबंधित पोस्ट

कबीरधाम में ‘चावल उत्सव’ बना सवालों के घेरे में, हजारों क्विंटल चावल शॉर्टेज के बीच गरीबों को नहीं मिला हक

Sakshi Bansod

बोर्ड परीक्षाओं के पहले सेमरहा के बच्चों को प्रोत्सहित करने पहुंची विधायक भावना बोहरा, बच्चों के साथ भोजन कर किया उत्साहवर्धन

hindmedianews

छत्तीसगढ़ स्वाभिमान मंच ने की खाद घोटाले की जांच की मांग, कलेक्टर और एसपी को सौंपा ज्ञापन

hindmedianews

अमित जोगी का सरकार पर बड़ा हमला — कहा, नक्सली खात्मे के बाद बस्तर की लूट की तैयारी में साय सरकार जनता कांग्रेस (जोगी) ने बस्तर में 30 सूत्रीय मांगपत्र पेश कर की सरकार की नीतियों पर सवाल

Sakshi Bansod

*RTO उड़नदस्ता टीम की अवैध वसूली ताबड़तोड़ अभियान जारी है सांय सांय…..* *मुख्यमंत्री के निर्देश को मोहरा बना साय सरकार को बदनाम करने की साजिश…* *कवर्धा हादसा आपदा को अवसर बना रहें हैं मिश्रा जी..* वसूलीकर्ता को बचाने में जुटे उड़नदस्ता प्रभारी

Chunesh Sahu

पक्का अपना पक्का आवास बनाने का सपना साकार होगा

hindmedianews