
छग/धमतरी
धमतरी जिला में आर टी ओ उड़नदस्ता की टीम जिसका क्षेत्र रायपुर से जगदलपुर तक एक ही क्षेत्र में है जहां बड़े वाहनों, ओवरलोड, बीमा इत्यादि जैसे जुरूरी दस्तावेजों की पड़ताल के लिए आरटीओ विभाग की उड़नदस्ता टीम 24 घंटे इस रूट की चौंक चौराहे, जंगल बेल्ट में पेड़ की छांव में गाड़ी खड़ी कर चेकिंग किया जाता है।
हाल ही की ताजा घटना कवर्धा जिले में सोमवार को तेज रफ्तार पिकअप पलटने से 18 लोगों की मौत हो गई। साथ ही 8 घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पिकअप अनियंत्रित होकर 20 फीट गहरे गड्ढे में गिर पड़ी। वहीं 25 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। हादसे के दौरान पिकअप में 40 से ज्यादा लोग सवार बताए गए हैं।
इस हादसे में 15 लोगों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। वहीं 12 घायलों में 3 ने अस्पताल में ही दम तोड़ दिया। मरने वालों में 17 महिलाएं और 1 पुरुष शामिल हैं। हादसा होते आसपास के लोगों ने देखा तो गांव में सूचना दी। वहीं डिप्टी सीएम विजय शर्मा घटनास्थल के लिए रवाना हो हुए थे। वहीं इस घटना से बीती रात भी कोतवाली क्षेत्र के सिंघनपुरी गांव के पास एक ही ट्रक से पुलिस की तीन गाड़ियां हादसे का शिकार हुई थीं। इसमें एक आरक्षक की मौके पर मौत हो गई थी, वहीं चालक समेत 4 पुलिसकर्मी घायल हुए थे।
जिसको लेकर सूबे के मुखिया का आदेश बता कर चेकिंग किया जा रहा था,
पूरा मामला जिला में चेकिंग कर रहे आरटीओ उड़नदस्ता की टीम ने एक पिक अप जिसमें 10_12, महिलाएं,4 पुरुष और 3,4 छोटे बच्चे शामिल थे, कुरूद विकासखंड के परसवानी ग्राम से नहावन कार्यक्रम से लौट कर कुरूद छाती के रास्ते धमतरी होकर अपने ग्राम जा रहे थे इसी बीच ग्राम छाती के पास उड़नदस्ता की टीम ने पिक अप को पकड़ कर आरटीओ कार्यालय धमतरी भोयना_कुकरेल लेकर आए थे जिसमें पिक अप वाहन में टैक्स नहीं पटाने का हवाला देकर लंबी मोटी रकम में चालान काटने की बात हुई,
वहीं पिक अप वाहन में महिला छोटे बच्चे कुछ पुरुष कुल लगभग 17_20 लोग जो कि मरनी के नहावन कार्यक्रम से वापसी हों रहे थे, गाड़ी पकड़ने और लम्बी चौड़ी चालान काटने का रौब दिखाकर चालक के मन में भय पैदा किया गया।
वहीं इस घटना से डरा सहमा हुआ पिक अप वाहन चालक मामले को सेटल मेंट को लेकर सौदा किया जो कि 3000 तीन हज़ार रुपए आनलाइन ट्रांजेक्शन के माध्यम से भूपेश साहू के नाम पर किया गया,।
। घटना की सूचना पर भोयना मथुरा डीह के कुछ लोग मौके पर उपस्थित हुए वहीं कुछ बजरंग दल के कार्यकर्ता भी उपस्थित हुए जिसको देखकर आरटीओ उड़नदस्ता की टीम के निरीक्षक आरक्षक मिश्रा समेत भूपेश साहू पैसा को वापस कर भाग खड़े हुए।
आपको बताते चलें यह पहली मर्तबा नहीं है जब किसी छोटे बड़े गाड़ियों से चेकिंग फिटनेस, ओवरलोड, टैक्स पेमेंट, सरकार को राजस्व बकाया के नाम पर कहीं भी गाड़ी खड़े कर के स्वयं की स्वार्थ सिद्ध कर अवैध राजस्व का निर्माण कर रहे हैं और इस राजस्व का बटवारा सम्बंधित लोगों को होते आ रहा है।
वहीं जब आसपास के लोगों का जमावड़ा लगना शुरू हुआ तो आरटीओ उड़नदस्ता टीम की गाड़ी दबे पांव भागते नज़र आए वहीं अवैध लेन देन के एवज में फर्जी एक चालान बनाय जिसमेें 40 से अधिक लोगों की सवारी का जिक्र किया गया है जबकि पिक अप वाहन चालक ने बताया की मात्र 17 व्यक्ति ही बैठे थे…।

अब इसी बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि गरीब भोले भाले जनता के जेब में डंका डालने और गलत तरीके से फसाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहें हैं… वाहन मालिक ने बताया की तीन हज़ार की रकम इस नम्बर पर 6267****298 में ट्रांजेक्शन किया है।
बहारहल अभी ये स्पष्ट नहीं हो पाया है की उक्त नम्बर उपयोगकर्ता कौन है और आरटीओ उड़नदस्ता टीम में इसकी क्या भूमिका या पद पर है साथ इस अवैध वसूली टीम मे कौन कौन शमिल है…
मामले में आरटीओ उड़नदस्ता प्रभारी संतोष झा ने कहा है कि यदि ऐसी घटनाएं हुईं हैं तो जांच कराएंगे पहले आप सबूत भेजिए।l
लेकिन आज वर्तमान में पुनः पक्ष लेने के लिए संतोष झा से सम्पर्क करने की कोशिश की गई लेकिन उनके द्वारा कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई, इसके साथ ही मिश्रा जी से भी सम्पर्क किया गया जिस पर उनका कहना है की घटना के बारे में उन्हे जनकारी नहीं जानकारी के लिए आरटीआई का सहारा ले, बोलकर सम्पर्क तोड़ दिया गया,।
इस तरह से जि़म्मेदार का जवाब देना और किसी प्रकार की जानकारी साझा नहीं करने से मामले में अब और भी प्रश्न चिन्ह लग रहा है..की ऐसे और भी कितने भुक्त भोगी गरीब होंगे जो इनके अवैध राजस्व वसूली का शिकार बने होंगे.?.?.?.?.
वहीं मामला अब इस मामल में अधिकारी अपने निचले कर्मचारी को बचाने में तूले हुए हैं, ताकि बात आगे न जाए।
बहारहाल मामले में मुख्यमंत्री और परिवहन आयुक्त साथ ही जिला कलेक्टर से शिकायत की तैयारी में देखना होगा क्या कार्यवाही किया जाता है जिससे की अवैध राजस्व वसूली में ब्रेक लगे….?.?.?.?
चुनेश साहू 7049466638





