
बालोद…सप्तक इंटरनेशनल द्वारा आयोजित,श्री गणेश संगम महोत्सव,इंटरनेशनल कल्चरल फेस्टिवल 2025, जँहा पर 27 अगस्त 25 से 30 अगस्त 25 तक देश विदेश से कलाकारो
की प्रस्तुति हुई l गुवाहाटी असम के सुप्रसिद्ध फोक एवं क्लासिकल टीचर इंटरनेशनल कलाकार श्रीमती मोंजू हालीराम बोरह के दिशा निर्देशन मे दिनांक 29/08/2025 को छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध लोक सांस्कृतिक संस्था सोनहा बादर चिटौद (गुरुर ) जिला बालोद छत्तीसगढ़ का झमाझम प्रदर्शन हुआ, साथ ही श्रीलंका से दुमीथा गुणवर्धना,मुंबई से क्षमा कुलकर्णी,महाराष्ट्र से बालासाहेब नारारे, महाराष्ट्र से सुयोग डांस ग्रुप एवं असम से बीहू डांस ग्रुप की प्रस्तुति किया गया l
ऐसे ही अलग अलग दिन भारत अलग अलग राज्यों से व विदेशो के कलाकारों की प्रस्तुति हुई l
सोनहा बादर के संचालक, निर्देशक, गीतकार, संगीतकार जितेन्द्र साहू ने आयोजक समिति दर्शकों व छत्तीसगढ़ का नमन आभार व्यक्त करते हुए बताया कि इस बार भी हमारे लिए सुनहरा अवसर रहा , गुवाहाटी असम के विशाल व ऐतिहासिक मंच मे, प्रदर्शन करने का सौभाग्य मिला l सभी कलाकारों ने पुरे जोश व मर्यादित होकर सफल व नैनाभिराम प्रदर्शन करने मे कामयाब रहे l हमारी हरेक प्रस्तुति मे तालियों की बौछार होती रही l भगवान कृपा,माता पिता,गुरुजन वरिष्ठ जन व छत्तीसगढ़ महतारी के आशीर्वाद दया दृस्टि से निरंतर हमें भारत के अलग अलग राज्यों व विदेश मे छत्तीसगढ़ की कला संस्कृति परम्परा को गीत संगीत के माध्यम से प्रदर्शित करने का सौभाग्य मिलता आ रहा है, 2023 मे शिमला व 2024 मे नेपाल काठमांडू, जंहा सोनहा बादर के आदिवासी नृत्य एवं करमा नृत्य को प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया एवं ड्रामा तिरिया जनम को बेस्ट प्ले अवार्ड मिला l इस बार मई जुन, जुलाई मे नये सत्र कार्यशाला 2025-26 के माध्यम से समूचे छत्तीसगढ़ व देश विदेशो मे छत्तीसगढ़ की सौंधी माटी को महकाने हेतु, छत्तीसगढ़ के कला संस्कृति साहित्य परम्परा को आत्मसाध कर नये नये कलेवर हास्य व संदेश परक प्रहसन व हृदय स्पर्शी गीत संगीत अभिनय, मनमोहक नृत्य के साथ सोनहा बादर के सभी कलाकार निरंतर साधना रियाज़ करके प्रदर्शन हेतु पूर्ण रूपेण तैयार है l 29 अगस्त को हमारी सोनहा बादर की प्रस्तुति गुवाहाटी असम मे हुई जंहा हमने आदिवासी नृत्य, कर्मा नृत्य, ददरिया, एवं असम व राजस्थान का हल्का अंश लेते हुए छत्तीसगढी बोली भाषा गीत संगीत मे व नृत्य का प्रदर्शन किये l जंहा पर पहुँचे राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय कलाकार एवं समूचे दर्शको का भरपूर प्यार मिला समस्त प्रस्तुति मे तालियों की बौछार होती रही, छत्तीसगढ़ का जयकारा गूँजता रहा l
सोनहा बादर के मंच संचालक परमानन्द गुरुपंच अपने संचालन से मंत्रमुग्ध करता रहा, आयोजक द्वारा सभी कलाकारों को मोमेंटो, प्रतीक चिन्ह प्रसस्ती पत्र व असमिया चादर देकर सम्मानित किया गया l सोनहा बादर की सफल प्रस्तुति पर समस्त ग्रामीण जन अंचलवासी,वरिष्ठ जन,गुरुजन व छत्तीसगढ़ के दर्शकों ने शुभकामनायें प्रेसित किये l
2.एक दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता ग्राम मोहारा में हुआ संपन्न,
भानपुरी की टीम रही विजेता एवम बीजेभाठा की टीम रही उपविजेता,,

बालोद..जिले के गुरुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम मोहारा में जय मां शीतला लक्ष्मी एवं गणेश उत्सव समिति एवं समस्त ग्राम वासियों की सहयोग से बाजार चौक मोहारा में एक दिवसी रात्रि कालिनकबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था इसके समापन समारोह के मुख्य तिथि सभापति जिला पंचायत बालोद लक्ष्मी अशोक साहू अध्यक्षता सभापति जनपद पंचायत गुरुर एवं निजी चिकित्सक संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ हरिकृष्ण गंजीर विशेष अतिथि संरक्षक ग्राम विकास समिति मोहारा बोधराय हिरवानी अध्यक्ष ग्राम विकास समिति मोहारा केशव रामधनकर सचिव परिक्षेत्रीय साहू समाज कोसागोदी यंत कुमार कुवरदादर कोषाध्यक्ष परिक्षेत्रीय साहू समाज कोसागोदी कमलेश्वर सोनवानी बूथ अध्यक्ष मोहारा धर्मेंद्र कुमार तेल्यासी बूथअध्यक्ष मोहारा हेमलाल सिन्हा जी कावेरी सीड्स ऑर्गेनाइज डोमेन्द कुमार सार्वा जी सरपंच ग्राम पंचायत निपानी दिलीप डहरे जी उपसरपंच ग्राम पंचायत निपानी जितेन्द साहू जी सफल कृषक ऐनू सोनवानी जी के आतिथ्य में कार्यक्रम संपन्न हुआ समस्त अतिथियों ने भगवान गणेश के तेल चित्र पर माला अर्पण किया गया फिर आयोजन समिति के पदाधिकारियों द्वारा सभी अतिथियों का सम्मान किया गया मुख्य अतिथि लक्ष्मी अशोक साहू जी ने कहा आयोजक समिति के सभी सदस्यों को बहुत-बहुत धन्यवाद दिया और खेल को खेल की भावना से खेलने चाहिए यह बात खिलाड़ियों को कहा अध्यक्षता डॉ गंजीर ने कहा सबसे पहले आयोजक समिति के सभी सदस्यों को धन्यवाद दिया एवं सभी खिलाड़ियों को धन्यवाद दिया और गणेश चतुर्थी की ढेर सारी बधाई एवं शुभकामनाएं दिया और सभी की उज्जवल भविष्य की कामना किया और कहां जिस तरह से हम कार्यक्रम करते हैं इस तरह अतिथियों द्वारा जो अच्छी बात कही जाती है उसको अपने जीवन में उतारने का प्रयास करेंगे और हर समितियां को कोई ना कोई रचनात्मक कार्य करना चाहिए जैसे स्वच्छता अभियान हो या वृक्षारोपण हो या रक्तदान हो सभी अतिथियों ने अपने उद्बोधन के माध्यम से खिलाड़ियों को संभल प्राप्त किया एकदिवासीय रात्रि कालीन प्रतियोगिता प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले कबड्डी टीम भानपुरी द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले कबड्डी टीम बिजय भाट्टा है तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले कबड्डी टीम पलारी चतुर्थ स्थान प्राप्त करने वाले कबड्डी टीम मतवारी बेस्ट रेडर श्री प्रीतम साहू भानपुरी ने प्राप्त किया इस कार्यक्रम का संचालन रमेश सिन्हा जी एवं धर्मेंद्र साहू और कार्यक्रम का आभार आयोजक समिति के अध्यक्ष जी ने किया इस अवसर पर आयोजक समिति की सभी सदस्य ग्राम के समस्त वरिष्ठ जान माताएं भाइयों के बच्चे बडी उपस्थित थे





