hindmedianews
Breaking News
अन्यकबीरधामछत्तीसगढ़देश-विदेशब्रेकिंग न्यूज़

कबीरधाम जिले के पंचायत प्रतिनिधि और महिला समूह के सदस्य सहित अन्य प्रतिभागी नई दिल्ली की स्वतंत्रता दिवस समारोह में विशेष अतिथि के रूप में देखेंगे परेड

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

विशेष अतिथि के रूप में स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने के लिए प्रतिभागियों में खुशी

कवर्धा, नई दिल्ली में आयोजित होने वाले 15 अगस्त 2024 को स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए कबीरधाम जिले के पंचायत प्रतिनिधियों और महिला स्व सहायता समूह सहित अन्य सदस्यों का दल विशेष अतिथि के रूप में शामिल होंगे। शामिल होने के लिए जिले के प्रतिभागी नई दिल्ली पहुंच गए हैं। कलेक्टर कबीरधाम श्री जनमेजय महोबे ने बताया कि जिले में संचालित विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों सहित पंचायत प्रतिनिधियों को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह में विशेष अतिथि के रूप में शामिल होने राज्य शासन द्वारा किया गया है। नामांकित प्रतिभागी जिले का प्रतिनिधित्व नई दिल्ली के समारोह में करेंगे जो कबीरधाम जिले के लिए हर्ष का विषय है।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कबीरधाम श्री संदीप कुमार अग्रवाल ने बताया कि पंचायत प्रतिनिधि अंतर्गत श्रीमती सुमिता साहू सरपंच ग्राम पंचायत छोटूपारा जनपद पंचायत सहसपुर लोहारा और श्रीमती दुखिया बाई पटेल सरपंच ग्राम पंचायत बीरूटोला जनपद पंचायत कवर्धा विशेष अतिथि के रूप में शामिल हो रही है। इसी तरह से महिला स्व सहायता समूह के सदस्य श्रीमती गौरी देवी साहू जय मां संतोषी स्व सहायता समूह ग्राम बरमूडा जनपद पंचायत कवर्धा शामिल हो रही है। समूह द्वारा आटा चक्की मछली पालन एवं मिनी राइस मिल का व्यवसाय किया जाता है जिसमें सालाना 1 लाख 55 हजार रुपए से अधिक की आमदनी समूह के सदस्यों को होती है। साथ ही कबीरधाम जिले के आकांक्षी विकासखंड बोडला में 40 अलग-अलग पैमानों पर हुए उल्लेखनीय कार्यों के लाभार्थी श्री श्याम रतन एवं उनकी पत्नी श्रीमती श्यामा बाई ग्राम पंचायत रहेंगी जनपद पंचायत बोड़ला भी विशेष अतिथि के रूप में नई दिल्ली स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल हो रहे है।

उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार की अलग-अलग योजनाओं के लाभार्थी एवं पंचायत प्रतिनिधियों के दल को जिले एवं राज्य से ले जाने के लिए नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। सभी प्रतिभागी विशेष आमंत्रित अतिथियों के रूप में राष्ट्र के पर्व में शामिल होंगे। प्रतिभागियों में इस कार्यक्रम को लेकर उत्साह का माहौल है।

संबंधित पोस्ट

किसानों युवाओं एवम महिलाओं, सहित संविदा कर्मचारियों को नियमित करने की मांग करते हुए मुख्यमंत्री को दिया मांग पत्र,  बुजुर्गो को समय पर मिले नियमित पेंशन, तोमन साहू, जिला युवा अध्यक्ष लोजपा,

Chunesh Sahu

उच्च न्यायालय बिलासपुर के आदेश के बाद अरमरीकला सरपंच तीजू राम मंडावी हुआ पद मुक्त,  

Chunesh Sahu

विधायक भावना बोहरा ने पंडरिया विधानसभा में सड़क नवीनीकरण, आवास और स्वास्थ्य सुविधाओं का उठाया प्रश्न

hindmedianews

स्वामी आत्मानंद स्कूल को लेकर जबरदस्त रुझान : इस सत्र से खुलेंगे 50 नए अंग्रेजी माध्यम स्कूल, मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने की घोषणा।

hindmedianews

व्यापम द्वारा आयोजित परीक्षाओं के लिए प्रोफाइल पंजीकरण और अपडेट करना अनिवार्य

aakashbanjare

विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा परिवारों और गांवों को जनमन की योजना का लाभ मिले – कलेक्टर  

hindmedianews