
कवर्धा: दिनांक 13/8/24 को शाम 5 बजे आसपास नाबालिक बालिका की डंडे से पिट पिट कर हत्या कर दिया गया। मासूम की उम्र लगभग 15 वर्ष बताया जा रहा है। जो शासकीय हाई स्कूल बम्हनी में कक्षा 10 वी में पढ़ाई करती थी। स्कूल की छुट्टी होने पर सहेलियों के साथ अपने घर जा रही थी जहां पर रास्ते में इतवारी नामक व्यक्ति के घर के पास आरोपी विक्की कौशिक उर्फ जग्गू पिता जागेश्वर कौशिक उम्र 19 वर्ष निवासी बम्हनी द्वारा मृतिका को झिटी (पतली दुबली लड़की) बोला गया तो छात्रा ने आरोपी को ऐसा बोलने से मना किया।
जिस पर आरोपी विक्की कौशिक द्वारा पास में पड़े लकड़ी के डंडे से मृतिका के सिर पर अनेक बार वार कर दिया, जिससे छात्रा पूर्ण रूप से घायल हो चुकी थी। परिजनों के द्वारा इलाज के लिए रूपजीवन हॉस्पिटल कवर्धा में भर्ती कराया गया। जहां कुछ समय बाद ईलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।
प्रकरण में आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है आरोपी के विरुद्ध पुलिस चौकी बाजारचारभाटा थाना कवर्धा में धारा 103(1) बीएनएस हत्या का मामला दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।





