hindmedianews
Breaking News
छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

मदरसे में हुई हत्या :चौथी कक्षा में पढ़ रहा था बच्चा चाकू से गोदा हुआ बेंच के ऊपर मिला शव

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

बलरामपुर : मदरसे के अंदर क्लास में चौथी के बच्चे की दर्दनाक हत्या कर दी गई। 11 साल के छात्र को चाकू से गोदकर मौत के घाट उतार दिया। शुक्रवार सुबह जब शिक्षक क्लास में पहुंचे तो बच्चे का शव देखकर हैरान रह गए। सूचना पर पुलिस पहुंची। क्लास को सील कर बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सनसनीखेज हत्या का मामला बलरामपुर के तुलसीपुर के जामिया नईमिया अरबिक कॉलेज (मदरसा) का है। पुलिस ने 3 लोगों को शक के आधार पर हिरासत में लिया है। हत्या क्यों की गई? पूरी जांच के बाद ही कारण सामने आएगा।

तीन माह पहले ही लिया था एडमिशन
भगवानपुर गांव निवासी महफूज खां के 11 साल के बेटे अयान ने 3 महीने पहले मदरसे में एडमिशन लिया था। अयान मदरसे के हॉस्टल में ही रहता था। शुक्रवार की सुबह कमरे में बच्चे का शव मिला। बच्चे के शरीर पर चाकू से कई बार वार किया किए गए। पेट में चाकू घुसा था। जहां चाकू घुसा था, उस पर एक कपड़ा भी पड़ा हुआ था। पुलिस ने क्लास को सील कर दिया है।

पुलिस ने तीन को हिरासत में लिया

पुलिस ने 3 लोगों को शक के आधार पर हिरासत में भी लिया है। बच्चा शाम को क्लास के अंदर कैसे पहुंचा? पुलिस इसका पता लगाने में जुटी है। पुलिस मदरसे के दूसरे बच्चों से पूछताछ कर रही है। प्रिंसिपल का कहना है कि सुबह ही मामले की जानकारी मिली है। समझ नहीं आ रहा है, ये काम किसने किया है। फिर हाल पुलिस जांच कर रही है, जल्द खुलासा होने की उम्मीद।

संबंधित पोस्ट

चुनावी शोर गुल थमी,विपक्ष ने प्रार्थना किया तो सत्ता पक्ष ने विकास कारवां की दी दुहाई: मतदाता कहीं खुश तो रूष्ट भी दिखे

hindmedianews

शासकीय प्राथमिक शाला अंगारी बालोद में बच्चों को नेवता भोज का कार्यक्रम

Chunesh Sahu

मनरेगा योजना से कुंआ निर्माण से कमलेश बना आत्मनिर्भर‘‘

Chunesh Sahu

छत्तीसगढ़ के वनो मे आतंकवाद खात्मे कि ओर

Sakshi Bansod

वनांचल क्षेत्रो में भी मनाई गई महामानव की जयंती

hindmedianews

वृक्षारोपण भविष्य की पीढ़ी के लिए उपहार: मोनिका देवांगन* 

Chunesh Sahu