hindmedianews
Breaking News
कबीरधामक्राइमछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

सट्टा पट्टी लिखकर अवैध धन अर्जित करने वाले दो आरोपियों हुए गिरफ्तार

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow
कबीरधाम ,जिला के थाना सिटी कोतवाली पुलिस टीम को दिनांक-02.02.2024 को जिले के वरिष्ठ अधिकारी गणों के दिशा निर्देश पर थाना प्रभारी द्वारा थाना क्षेत्र में अपराधी गतिविधि पर सतत निगाह रखते हुए, अवैध शराब, जुआ, सट्टा एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध उचित वैधानिक कार्यवाही करने थाना क्षेत्र में रवाना किया गया था। इसी दौरान पुलिस टीम को दो अलग-अलग विश्वसनीय मुखबिरो से सूचना प्राप्त हुआ। कि एक व्यक्ति घोठिया रोड खेतान गैरेज के पास तथा एक व्यक्ति केलाबाड़ी घोठीया रोड के पास अवैध धन अर्जित करने के नियत से रूपये पैसे पर दाव लगाकर हार जीत का सट्टा पट्टी लिख कर क्षेत्र के माहौल को खराब कर रहे हैं। उक्त सूचना पर तत्काल थाना सिटी कोतवाली पुलिस टीम के द्वारा मौके पर पहुंचकर आरोपी (1) दुर्गेश पिता स्वर्गीय शिवराम साहू उम्र 23 वर्ष साकिन घोठिया रोड थाना कवर्धा थाना सिटी कोतवाली को गवाहों के समक्ष रंगे हाथों सट्टा पट्टी लिखते पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से 01 नग सट्टा पट्टी,01 नग डॉट पेन, एवं नगदी रकम 2500/ रुपये को जप्त कर धारा 6 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत उचित वैधानिक कार्यवाही किया गया।
(2)घोठिया रोड केलाबाड़ी के पास आरोपी झम्मन पिता गजरू कौशिक उम्र 23 वर्ष साकिन घोठिया रोड कवर्धा थाना सिटी कोतवाली को अवैध धन अर्जित करने के नियत से अंकगणित के आधार पर रूपये पैसे का दाव लगाकर सट्टा पट्टी लिखते रंगे हाथों पुलिस टीम के द्वारा धरदबोचा गया। आरोपी के कब्जे से 01नग सट्टा पट्टी,01नग डॉट पेन व नगदी रकम 1600/ रुपये को गवाहों के समक्ष जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली में धारा 6 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

संबंधित पोस्ट

जुए का बड़ा फड़ पकड़ाया, 39 जुआड़ी पुलिस गिरफ्त में 9.25 लाख नकद व 43 मोबाइल जब्त

Sakshi Bansod

संकट मोचन बोल बम समिति का कांवड़ यात्रा हुआ 36 वाँ वर्ष पूर्ण , समाज सेवी आनंद सिंह ने किया शिव भक्तों का चरण पखार स्वागत  

hindmedianews

कवर्धा के विभिन्न परिदृश्यों के समग्र विकास के लिए CHiRP (Central Highland Restoration Program) की बैठक हुई सम्पन्न

hindmedianews

राशिफल 31 जुलाई: इन 5 राशि वालों के बनेंगे अटके हुए काम, सुधरेगी आर्थिक स्थिति

Admin

रोग उपचार एवं उपचर्या गृह संबंधी स्थापनाओं के लिए दिशानिर्देश जारी अस्थायी पंजीकृत स्थापनाओं को स्थायी कराने सीएमएचओ ने दिए निर्देश

Chunesh Sahu

सनराइस पब्लिक स्कूल पंडरिया में राखी बनाओ प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

hindmedianews