hindmedianews
Breaking News
छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़राजनीती

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सीआईएसएफ स्थापना दिवस की दी शुभकामना

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के स्थापना दिवस (10 मार्च) के अवसर पर बल के सभी वीर जवानों, अधिकारियों तथा समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि सीआईएसएफ देश की सुरक्षा व्यवस्था का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है, जो राष्ट्र के औद्योगिक, संवेदनशील प्रतिष्ठानों, महत्वपूर्ण बुनियादी ढाँचे और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए संकल्पित है। बल के जवान अपने अदम्य साहस, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा से हर परिस्थिति में राष्ट्र की सेवा में समर्पित रहते हैं।

मुख्यमंत्री  साय ने कहा कि सीआईएसएफ केवल औद्योगिक और रणनीतिक प्रतिष्ठानों की रक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि आपदा प्रबंधन, राहत एवं बचाव कार्यों से लेकर आतंरिक सुरक्षा तक, हर चुनौतीपूर्ण परिस्थिति में अपने साहस और कर्तव्यपरायणता की मिसाल पेश करता है। उन्होंने कहा कि शांतिकाल हो, संकट की घड़ी हो या युद्धकाल, सीआईएसएफ के जवान अपने पराक्रम और निष्ठा से देशवासियों को सुरक्षित रखने में अग्रणी भूमिका निभाते हैं। यह स्थापना दिवस उनके योगदान को नमन करने और उनके प्रति सम्मान प्रकट करने का अवसर है।

मुख्यमंत्री  साय ने कहा कि देश की सुरक्षा और विकास यात्रा में सीआईएसएफ का योगदान अमूल्य है। उन्होंने इस अवसर पर सीआईएसएफ के सभी वीर जवानों और उनके परिजनों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

संबंधित पोस्ट

बहकावे न आए:गन्ना किसानों का बकाया मूल भुगतान शीघ्र ,अगस्त 2024 के अंतिम सप्ताह तक पूर्ण भुगतान करने का लक्ष्य

hindmedianews

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जयस्तंभ चौक में किया शहीद वीर नारायण सिंह के त्याग और संघर्ष का स्मरण

Sakshi Bansod

प्रदेश महामंत्री जसबीर सिंग चावला एवं प्रदेश सचिव के. ज्योति ने बालोद में आम आदमी पार्टी का लिया बैठक.. आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं से किया मुलाकात,,

Chunesh Sahu

*बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने वनांचल विकासखंड नगरी में “मोर शिक्षा परी” अभियान का हुआ शुभारंभ*

Chunesh Sahu

नील कंठ को खतरा,हाई कमान के बुलावे पर अर्जुन तिवारी पहुंचे दिल्ली,क्या नीलकंठ को बदले जाने की संभावना

hindmedianews

*CHATTISGARH_CRIME NEWS…* घर पर 89 हजार की चोरी, घर मालकिन की हत्या कर फरार हुए आरोपी, पढ़िए दिल दहलाने वाली घटना

Chunesh Sahu