hindmedianews
Breaking News
छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय में पुष्य नक्षत्र पर स्वर्णप्राशन किट व बाल रक्षा किट का किया जाएगा वितरण

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

रायपुर। राजधानी रायपुर के शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय में पुष्य नक्षत्र पर 10 मार्च को स्वर्णप्राशन किट तथा बाल रक्षा किट का वितरण किया जाएगा। साथ ही शून्य से 16 वर्ष तक के बच्चों का स्वर्णप्राशन भी कराया जाएगा। पुष्य नक्षत्र पर 10 मार्च को स्वर्णप्राशन के लिए आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय पहुंचने वाले पहले 800 बच्चों को अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान नई दिल्ली से प्राप्त स्वर्णप्राशन किट एवं बाल रक्षा किट वितरित किए जाएंगे। सवेरे दस बजे से साढ़े 11 बजे तक इनका वितरण किया जाएगा। इसके लिए बच्चे के आधार कार्ड के साथ माता-पिता का मोबाइल नंबर दर्ज कराना होगा।

आयुष विभाग की संचालक इफ्फत आरा, संयुक्त संचालक डॉ. सुनील दास तथा आयुर्वेद महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ. जी.आर. चतुर्वेदी भी बच्चों को स्वर्णप्राशन किट एवं बाल रक्षा किट वितरण के दौरान उपस्थित रहेंगे। आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय में हर पुष्य नक्षत्र की तरह 10 मार्च को भी सवेरे नौ बजे से दोपहर दो बजे तक शून्य से 16 वर्ष तक के बच्चों का निःशुल्क स्वर्णप्राशन कराया जाएगा।

संबंधित पोस्ट

*छत्तीसगढ़ की प्रमुख नृत्य एवं लोक कला, संस्कृति पर केंद्रित फोटो प्रदर्शनी* *फोटो प्रदर्शनी 02 जनवरी से 04 जनवरी 2026 तक*

Chunesh Sahu

मेला से पहले राशि जारी नही हुआ तो किसानों के साथ मिलकर करेंगे उग्र आंदोलन- रवि चंद्रवंशी ।

hindmedianews

*ओ.बी.सी. परिषद की गठन पर ओ.बी.सी.संयोजन समिति छ.ग. ने राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया।*

Chunesh Sahu

ब्राह्मणों के वैदिक मंत्रोच्चार, हनुमान चालीसा पाठ, आरती और आतिशबाज़ी से गूंज उठा पूरा कवर्धा

hindmedianews

बेलतलरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सेमरताल में 12 दिवसीय क्रिकेट मैच का आज हुआ समापन

hindmedianews

विधायक ममता चंद्राकर के क्षेत्र में 50 साल पुराने जर्जर विद्यालय भवन में पढ़ने मजबूर ।

hindmedianews