hindmedianews
Breaking News
छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा

प्राथमिक शाला केशलीगोड़ान में बच्चों का मुंह मीठा कराकर मनाया प्रवेश उत्सव

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow
पण्डरिया : बिरकोना संकुल अंतर्गत संचालित शासकीय प्राथमिक शाला केशलीगोड़ान में 26जून को स्कूल स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन किया गया। कक्षा पहिली से पांचवीं तक सभी नवप्रवेशी बच्चों का गुलाल लगाकर व मुंह मीठा कराकर स्वागत किया गया। प्रत्येक छात्र को एक जोड़ी गणवेश, पाठ्यपुस्तक प्रदान किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की पूजा अर्चना पश्चात कक्षा पांचवी के छात्र-छात्राओं द्वारा राजकीय गीत अरपा पैरी के धार एवं राष्ट्र गान की प्रस्तुति के साथ किया गया। प्रधानपाठक शिवकुमार बंजारे द्वारा शाला प्रवेश उत्सव के संबंध में पालकों तथा बच्चों को मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन कर सुनाया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए संकुल समन्वयक ने कहा कि शासन के योजना बहुत अच्छा जो छोटे छोटे बच्चे पहली बार स्कूल आ रहे उनका स्वागत वंदन, मुंह मीठा कराकर विद्यालय में निर्भीक होकर आए अपने जीवन मे ज्ञान के दीपक को निरंतर जलाकर अपने भविष्य गढ़ने अभी से तत्पर हो जाए। प्रधान पाठक ने कहा कि साल भर में सबसे अधिक उपस्थित रहने, स्वच्छ रहने, पाठ्यसहगामी क्रियाकलापों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। शिक्षक सत्येंद्र चांदसे ने कहा कि कोरोना के कारण विद्यालय लगभग दो वर्षों तक प्रभावित रहा जिससे बच्चों में पठन कौशल में कमी आई है इसे से दूर करने भय मुक्त वातावरण में बच्चे नियमित विद्यालय आए। शिक्षिका श्रीमती लता चांदसे ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी बच्चे नियमित स्कूल आएं और मन लगाकर पढ़ाई करें तथा अपने माता-पिता, गांव, स्कूल, शिक्षक और स्वयं का नाम रोशन कर आगे बढ़ें।

संबंधित पोस्ट

गंगोत्री से गंगासागर तक भगवामय हुआ देश, बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत: भावना बोहरा 

Sakshi Bansod

धमतरी के युवा पत्रकार भोजराज साहू के निधन से मीडिया जगत शोक में डूबा

Sakshi Bansod

जमीन बिक्री के नाम पर लाखों की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, बलौदा पुलिस की त्वरित कार्रवाई

hindmedianews

नगर पंचायत लाल बहादुर नगर में 140 हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना के आदेश पत्र वितरित

Sakshi Bansod

डोंगरीपाली (छ) धान उपार्जन केंद्र को छोटेलोरम शिफ्ट किए जाने पर ग्रामीणों में भारी आक्रोश

Sakshi Bansod

निर्वाचक नामावलियों के सम्बन्ध मे एस डी एम गुंडरदेही प्रतिमा ठाकरे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी

Chunesh Sahu