hindmedianews
Breaking News
छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

डोंगरीपाली (छ) धान उपार्जन केंद्र को छोटेलोरम शिफ्ट किए जाने पर ग्रामीणों में भारी आक्रोश

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

नेशनल हाईवे-53 पर किसानों का चक्का जाम

महासमुंद। पिथौरा ब्लॉक अंतर्गत धान उपार्जन केंद्र डोंगरीपाली (छ) को अचानक छोटेलोरम स्थानांतरित किए जाने के निर्णय के विरोध में क्षेत्र के ग्रामीणों और किसानों का गुस्सा आज सड़क पर फूट पड़ा।

शासन–प्रशासन के फैसले के खिलाफ किसान नेशनल हाईवे-53, भगतदेवरी में सुबह से ही चक्का जाम कर बैठे। इस दौरान ग्रामीणों ने जमकर नारेबाजी करते हुए निर्णय को तुरंत वापस लेने की मांग उठाई।

ग्रामीणों का कहना है कि उपार्जन केंद्र बदलने से किसानों को लंबी दूरी तय करनी पड़ेगी, परिवहन पर अधिक लागत आएगी, और धान बेचने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।

प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि अगर शासन इस निर्णय को वापस नहीं लेता है तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करेंगे और एक बार फिर कलेक्टर कार्यालय का घेराव भी करेंगे।

प्रशासन अलर्ट

चक्का जाम की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा और सुरक्षा व्यवस्था संभालते हुए स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की। अधिकारियों ने ग्रामीणों से बातचीत कर समाधान निकालने की पहल की।

ग्रामीणों की बातें

बांछा प्रसाद कश्यप, उप सरपंच

“स्थान परिवर्तन से किसानों की परेशानी बढ़ेगी। डोंगरीपाली (छ) केंद्र किसानों के लिए सुविधाजनक था। निर्णय वापस लिया जाना चाहिए।”

शंकर, कृषक

“हम गरीब किसान हैं, रोज़गार का साधन धान ही है। दूर जाने से खर्च बढ़ेगा, समय भी ज्यादा लगेगा। हम इस अन्याय को स्वीकार नहीं करेंगे।”

देवेंद्र पटेल, सरपंच

“ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। यदि प्रशासन नहीं मानता है तो हम उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। किसानों के हितों से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं।”

संबंधित पोस्ट

टीन, कड़ाही और होमथियेटर चोरी करने वाला युवक गिरफ्तार, थाना लालपुर का मामला

hindmedianews

*कलेक्ट्रेट परिसर में तिरंगे झंडे की की जा रही बिक्री…* *आजादी का अमृत महोत्सव के तहत लाइवलीहुड कॉलेज द्वारा किया जा रहा झंडा तैयार…*

Chunesh Sahu

पंडरिया विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से ग्रामीण अंचलों में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार हेतु मिली 1.54 करोड़ से अधिक के विकास एवं अधोसंरचना निर्माण कार्यों की स्वीकृग्रामीण अंचलों में विकास और सुविधाओं के विस्तार हेतु विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से मिली 1.54 लाख रु. से अधिक की स्वीकृति

hindmedianews

आदिवासी भूमि की अवैध बिक्री का मामला उजागर शिकायतकर्ता हरिशंकर मरकाम ने कलेक्टर से की कठोर कार्रवाई की माँग

Chunesh Sahu

वन परिक्षेत्र रेंगाखार में अवैध रेत परिवहन करते ट्रैक्टर को किया जप्त

hindmedianews

*लो वोल्टेज व बिजली कटौती से गुंडरदेही विधानसभा क्षेत्र के किसान परेशान :- विनय गुप्ता*      *”आप नेताओ” सहित किसानों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को सौपा ज्ञापन* 

Chunesh Sahu