hindmedianews
Breaking News
कबीरधामक्राइमछत्तीसगढ़

वन परिक्षेत्र रेंगाखार में अवैध रेत परिवहन करते ट्रैक्टर को किया जप्त

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow
कवर्धा , वन मंडलाधिकारी, कवर्धा वनमंडल कवर्धा से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 16.05.2024 को प्रातः 5.45 बजे रेंगाखार वन परिक्षेत्र में रेंगाखार से रोल मार्ग पर ग्राम अड़वार के पास कक्ष क्रमांक आर.एफ. 138 में श्री देवन (वाहन चालक) वल्द फागूराम नेताम जाति गोंड़ साकिन अड़वार, पो. थाना-रेंगाखार, तहसील रेंगाखार, जिला कबीरधाम के द्वारा अवैध रूप से रेत परिवहन करते पकड़ा गया जिस पर कार्यवाही करते हुए एक नग वाहन ट्रैक्टर पावरट्रैक यूरो क्रमांक सी.जी. 09 जे.ई. 7804 नीला रंग ट्राली सहित जप्त किया गया। वाहन  कमल सिंह पिता गुलाब सिंह साकिन अड़वार, पो.थाना-रेंगाखार, तहसील रेंगाखार, जिला कबीरधाम का होना पाया गया। 
   परिक्षेत्र सहायक रेंगाखार एवं उनकी टीम के द्वारा भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 26 (i) (ख) एवं 41 (ख) के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए वन अपराध प्रकरण क्रमांक 13907/08 दिनांक 16.05.2024 पंजीबद्ध किया गया। जप्त शुदा रेत 3.12 घ.मी. अनुमानित मूल्य 2356.00 रू. एवं वाहन का अनुमानित मूल्य लगभग 4.00 लाख रू. है। वाहन राजसात की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है।

संबंधित पोस्ट

ज्ञानपुर से अगरिकला तक सड़क निर्माण का भूमिपूजन 1 करोड़ 6 लाख की लागत से होगा मार्ग निर्माण, वर्षों की प्रतीक्षा हुई समाप्त

Sakshi Bansod

कबीरधाम पुलिस व खाद्य विभाग की संयुक्त कार्रवाई अन्य राज्य से आ रहे अवैध धान परिवहन पर बड़ी कार्यवाही

Sakshi Bansod

जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल जल योजना के नलो से निकल रहा है, कीड़े युक्त पानी,, ग्रामीणों मे फिर से दहशत,

Chunesh Sahu

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना: 17 हजार उपभोक्ताओं को मिली 12.20 करोड़ की बड़ी छूट

Sakshi Bansod

Chunesh Sahu

बोरझरा(भखारा) में हिन्दू जागरण मंच ने ग्रामीण प्रमुखों से सनातन धर्म पर संवाद किया*

Chunesh Sahu