hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़रोजगार

*लो वोल्टेज व बिजली कटौती से गुंडरदेही विधानसभा क्षेत्र के किसान परेशान :- विनय गुप्ता*      *”आप नेताओ” सहित किसानों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को सौपा ज्ञापन* 

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

बालोद – गुंडरदेही विधानसभा के डौंडी लोहारा ब्लाक के अन्तर्गत आने वाले गांव खामतराई , गिधवा , पिनकापार , कन्याडबरी व अन्य कई आस पास गांव के किसान लो वोल्टेज व बिजली कोटौती की समस्या को लेकर काफी परेशान है ,पहले ही किसान अतिवृष्टि से परेशान थे ,अब थोड़ा मौसम खुला है तो खराब हुए धान की जगह रोपा लगाई की जा रही है, जिसके लिए किसानों को पानी की आवश्यकता पड़ रही , लेकिन लो वोल्टेज व बिजली कटौती के कारण मोटर पम्प चालू नही हो पा रहे ,विद्युत विभाग को इसकी जानकारी कई बार दी गई,लेकिन अधिकारियों की लापरवाही , छत्तीसगढ़ की बदहाल विद्युत व्यवस्था के कारण व्यवस्था सुधर नहीं पा रही , आज देवरी बंगला क्षेत्र के किसान ग्राम खामतराई में एकत्रित हुए और लो वोल्टेज व बिजली कटौती की समस्या को लेकर आम आदमी पार्टी के जिला सचिव विनय गुप्ता को फोन से अवगत कराया , विनय गुप्ता मौके पर पहुंचकर किसानो की समस्या सुनी फिर क्षेत्र के अनुविभागीय अधिकारी को फोन से किसानों की समस्या से अवगत कराया ,जिसके बाद विद्युत विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे , जिसके बाद किसानों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों तीन तीनों के अंदर समस्या का निराकरण करने हेतु ज्ञापन सौपा, समस्या का समाधान ना होने पर किसानों ने गुंडरदेही विधायक निवास के घेराव की चेतावनी दी, किसान संगठन से पोषण लाल साहू , गिरधारी साहू, भागवत भूषण साहू, उमाशंकर ,चुरेंद्र देवांगन, पवन साहू,नारायण देवांगन, आम आदमी पार्टी से ओ.बी.सी. विंग के जिला अध्यक्ष चंद्रहास जी , बालोद जिला सचिव विनय गुप्ता उपस्थित थे, उक्त जानकारी जिला मिडिया प्रभारी पंकज जैन ने दी।

संबंधित पोस्ट

हत्या के प्रयास करने वाले आरोपियों को लोरमी पुलिस ने किया गिरफ्तार

rakeshbhaskar

*शिकायत के सात महीने बाद भी कोई कार्यवाही नहीं…* *तहसीलदार के कार्यशैली पर उठ रहे सवाल…* *मामला कहीं लेनदेन का तो नहीं..?.?.

Chunesh Sahu

कुम्ही में समाजसेवी स्वर्गीय गोपाल सोनवानी को दी गई श्रद्धांजलि, सतनामी समाज ने सतनाम चौका–आरती कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना

hindmedianews

गुरुर ब्लॉक के ग्राम बोरतरा में मां के नाम एक पेड़ ग्राम पंचायत सरपंच और उनके साथी के द्वारा पेड़ लगाया गया   बालोद, गुंडरदेही, हिन्द मिडिया रिपोर्टर याद राम साहू

Chunesh Sahu

ग्राम बंदौरा में जुआ खेल रहे, 06 जुआरियों को चौकी बाजार चारभाठा पुलिस ने धर दबोचा

hindmedianews

कोलंबिया कॉलेज ऑफ फार्मेंसी में भारतीय फार्मेसी शिक्षा के जनक प्रोफेसर एम.एल.श्रॉफ की स्मृति में 51 वीं पुण्यतिथि का आयोजन

Chunesh Sahu