hindmedianews
Breaking News
अन्यक्राइमछत्तीसगढ़देश-विदेशब्रेकिंग न्यूज़शिक्षास्वास्थ्य

गांजा की बिक्री धड़ल्ले से,महीनों गुजर गए कार्यवाही नहीं

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow
@अजय जांगड़े 
कवर्धा: जिले में इन दिनों बड़ी मात्रा में अंतर्राज्यीय गांजा तस्करों को पकड़ने में बड़ी सफ़लता प्राप्त हुआ है जो आज भी जिले के जेल में बंदी बने हुए हैं इसलिए ये कार्य तारीफे काबिल है।
लेकिन शराब तस्कर सहित कोचियों का भरमार तो है ही पर गांजा जैसे मादक पदार्थों का गली मोहल्ले में खुलेआम बिक्री इस कदर हावी है जैसे हाट बाजारों में हरी सब्जी की दूकान हों, हां गलत कार्य एक पर्दा के पीछे होता है पर पर्दा उठाने का हक और हिम्मत सिर्फ पुलीस प्रशासन को ही है पर प्रशासन की क्या मंशा है वो ही जाने।
हम बात करें नवीन युवा पीढ़ी की तो बताते चलें बड़े, बुजुर्गों के साथ साथ नाबालिक बच्चो का भी भिविष्य अंधकार की ओर बढ़ रहा है ।

गली मोहल्ले में गांजा बेधड़क 20 रुपए से लेकर जितने रुपए तक खरीदा जाए बड़ी ही आसानी के साथ मिल जाती है छोटे छोटे बच्चे यहां वहां से कबाड़ी अथवा छोटे छोटे चोरी करके अपनी नशा का पूर्ति करते हैं जिससे उनके आने वाले समय में जीवन यापन करना बड़ी ही परेशानी भरी होने का संदेशा देता है इन नादान बालकों का बड़ी ही विवशता का जीवन जीना होगा क्योंकि नजदीकी में नशा पदार्थ का सहजता से मिल जाना इनके लिए एक श्राप से कम नहीं जिसे सिर्फ तोड़ने के लिए ईश्वर की आवश्यकता है जो पुलिस प्रशासन के रूप में विद्यमान हैं जिससे वे वह कार्य कर सकता है पर अपनी कार्य के प्रति जागरूकता नजर नहीं आ रहा है।
कार्यवाही में देर क्यों ? आखिर किसके सह से होता है अपराधिक कृत्य 
महीनो गुजर गए अभी तक गांजा बेचने वालों के ऊपर कार्यवाही क्यों नहीं। क्या समाज गांजा जैसे मादक पदार्थों के सेवन से मुक्त हो चुका है, अगर नही तो कार्यवाही कैसे नही हुआ आखिर कौन है जिम्मेदार, कौन निभाएगा अपने कर्तव्यों का जिम्मेदारी समाज को सुधार कर नए और सुखमय जीवन यापन करने में सहायक होने वाली विभाग मौन क्यों?
पंडरिया के गोपीबंद पारा और नवीन बस स्टैंड के पास में बिकता है गांजा
बस स्टैंड से लेकर गली मोहल्ले में गांजा का कारोबार करने वाले महिलाएं ही है जो बेखौफ होकर अपनी धंधा संचालित करते हैं न जाने इन लोगों को किसका संरक्षण प्राप्त हुआ है जो मासूमों के जीवन के साथ साथ समाज को लूला लंगड़ा तथा मानसिक रोगी बना देने व्यापार का गोरख कार्य कर रहे हैं।
वहीं विशेष ध्यान देने वाली बात यह है कि वनांचल क्षेत्र में आंगन बाड़ी कार्यकर्त्ता के रूप में पदस्थ महिला अपने कार्यालयीन कार्य को अधिकारियों के सह से छोड़ गांजा बेचने अपने निवास पर ही ज्यादातर रहती हैं जिससे यह स्पष्ट है कि कहीं कमीशन का खेल तो नहीं जिससे खाना ना सही आचार का व्यवस्था हो सके।

संबंधित पोस्ट

श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर रजोली में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया नमन, आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

Chunesh Sahu

बिचौलियों और व्यापारियों का धान खपत रोकने प्रशासन हाई-अलर्ट

hindmedianews

सेवा पुस्तिका ऑडिट लंबित, शिक्षकों ने त्वरित कार्रवाई की मांग उठाई* *शिक्षकों की सेवा पुस्तिका ऑडिट के लिए एसोसिएशन ने सौंपा ज्ञापन*

Chunesh Sahu

आरटीआई में सूचना न मिलने पर आवेदक का बड़ा कदम, सीईओ से लगाई न्याय की गुहार…!

अजय महंत

नहीं थम रहा घूसखोरी: गृह मंत्री के विधानसभा क्षेत्र में सरकारी दफ्तर के कर्मचारी पर लगा घूसखोरी का आरोप 

hindmedianews

मितानिन दिवस पर “हमर मितान, मितानिन” सम्मान समारोह आज पंडरिया विधायक भावना बोहरा करेंगी मितानिन दीदियों का सम्मान

Sakshi Bansod