hindmedianews
Breaking News
छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

धमतरी के युवा पत्रकार भोजराज साहू के निधन से मीडिया जगत शोक में डूबा

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

पूरे छत्तीसगढ़ में फैली शोक की लहर, साथी पत्रकारों ने कहा—”एक होनहार और बेबाक आवाज हमेशा के लिए मौन हो गई”

धमतरी। पत्रकारिता जगत आज गहरे शोक में है। जिले के युवा, ऊर्जावान और प्रतिभाशाली पत्रकार भोजराज साहू के असमय निधन की खबर ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया है। महज़ कुछ ही वर्षों में अपनी निडर शैली, संवेदनशील रिपोर्टिंग और जनसमस्याओं को निष्पक्ष रूप से उठाने के लिए मशहूर भोजराज साहू ने बेहद कम उम्र में मीडिया जगत में अपनी एक अलग पहचान बनाई थी।

INH NEWS MP/CG में बतौर धमतरी जिला रिपोर्टर कार्यरत भोजराज साहू न केवल धमतरी जिले में बल्कि राजधानी रायपुर और अन्य जिलों में भी अपनी सक्रिय और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते थे। उनका स्वभाव शांत, व्यवहार सरल और व्यक्तित्व अत्यंत विनम्र था। खबरों की खोज और जनता की आवाज़ बनने का उनका जज़्बा युवा पत्रकारों के लिए हमेशा प्रेरणा का स्रोत रहेगा।

पत्रकार समुदाय में शोक और स्तब्धता

भोजराज साहू के निधन की खबर मिलते ही जिले से लेकर राजधानी तक मीडिया संस्थानों में शोक की लहर दौड़ गई। वरिष्ठ पत्रकारों, संपादकों, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों ने उनके निधन को पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया है।

साथी पत्रकारों ने कहा—  “भोजराज सिर्फ पत्रकार नहीं थे, वह संवेदनाओं की आवाज़ थे। उनका जाना हमारे लिए सदमे से कम नहीं है।”

अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

उनके अंतिम संस्कार में शहरभर से पत्रकार, अधिकारी, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और शुभचिंतक बड़ी संख्या में शामिल हुए। हर किसी की आंखों में नम आंसू थे और दिल में एक ही सवाल— इतनी जल्दी क्यों चले गए?

मानवता और पत्रकारिता का अद्भुत संगम

भोजराज सिर्फ खबरें लिखने वाले पत्रकार नहीं थे; वह समाज के लिए काम करने वाला इंसान थे। कई सामाजिक अभियानों, जरूरतमंदों की मदद और जनहित से जुड़े मुद्दों को उन्होंने बिना किसी स्वार्थ के लगातार उठाया।

प्रदेश में पत्रकारिता ने खोया एक जवान सिपाही , छत्तीसगढ़ के पत्रकार संगठनों ने कहा कि भोजराज साहू की कमी लंबे समय तक महसूस की जाएगी। उनकी ईमानदारी, निडरता और तेजी से काम करने की क्षमता उन्हें अलग पहचान देती थी।

शोक संदेश

समाज के विभिन्न वर्गों से शोक संदेश मिल रहे हैं। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

ईश्वर उनकी आत्मा को शांति और परिवार को संबल प्रदान करे “आप भले ही इस दुनिया से चले गए, लेकिन आपकी आवाज़, कलम और कर्म हमेशा याद किए जाएंगे…”

संबंधित पोस्ट

केंद्रीय मंत्री अमित शाह और जेपी नड्डा का छत्तीसगढ़ दौरा बस्तर ओलंपिक के समापन में होंगे शामिल

Sakshi Bansod

पंडरिया पुलिस द्वारा स्कूली छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक शिक्षिकाओं को साइबर अपराध से बचने आवश्यक जानकारी

hindmedianews

 मतदान की अपील करने निकल पड़ी सहसपुर लोहारा रियासत की महारानी, राजा साहब हैं प्रत्याशी 

hindmedianews

सेमरखाड़ खुर्द का सोलर डुबल पंप पड़ा हुआ है खराब ° ग्रामीण कुआं ढोडी का गन्दा पानी पीने के लिए है मजबूर. ° पारा में दो है हैंडपंप जो पड़े हुए हैं ख़राब.

अखिल टोन्डर को उपाध्यक्ष पुनः बनाने पर क्षेत्र में खुशी लहर 

rakeshbhaskar

*राज्य मुख्य सूचना आयुक्त श्री एम के राउत को सेवा निवृत्ति पर दी गई बिदाई* *सभी सकारात्मक उर्जा के साथ कार्य कर आयोग का नाम रोशन करें – श्री राउत*

Chunesh Sahu