hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

*सूबे के मुखिया का सिहावा विधानसभा क्षेत्र में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम 09 जनवरी,सोमवार को….* *अनेक मामलों में शिकायत की तैयारी जोरों पर.. बड़ी कार्यवाही होने के आसार.. मचा हड़कंप…..*

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

प्रभारी कलेक्टर ने समीक्षा बैठक लेकर, अधिकारियों-कर्मचारियों को सौंपी जिम्मेदारियां…

धमतरी, 

07 जनवरी 2023

जिले के सिहावा विधानसभा में मुख्यमंत्री के दौरा कार्यक्रम की दिन तिथि तय हो चुकी है, वहीं कुछ अधिकारी अपने बचाव के पक्ष में भी भिड़ गए हैं। छत्तीसगढ़ में धमतरी जिला पहला ऐसा जिला होगा जहां बगैर पूर्ण कलेक्टर के कार्यक्रम होगा जिसकी जिम्मेदारी प्रभारी कलेक्टर के कंधे पर है,

कुछ विश्वसनीय सूत्रों की मानें तो तत्कालीन मुखिया रहे अधिकारी का ऐसे समय में स्थानांतरण होना बड़े ही ताज़्जुब की बात है जब मुख्यमंत्री के आगमन की सुगबुगाहट होने लगी थी।

खैर जि़म्मेदार तत्कालीन जिला मुखिया की कई मामलों में संलिप्तता के आरोप के चलते उन्हें यहां से रवाना किया गया है। वहीं कुछ बुद्धिजीवियों की मानें तो धमतरी जिले की राजनीति अन्य जिलों से काफ़ी अग्रणी और सक्रियता के चलते कई अधिकारी, कर्मचारीयों की शिकायतों की झड़ी लगने की संभावना है जिससे सूबे के मुखिया यह नहीं चाहते कि आगमन में सिर्फ़ शिकायतें हो और उपलब्धि न के बराबर हो जिसके चलते स्वयं मुखिया नहीं चाहते की सरकार की किरकिरी हो शायद इसी लिए जिले के मुखिया का विकेट गिराया गया हो।

वहीं सूत्रों की मानें तो धमतरी जिला में शिकायतों की झड़ी लगने की आशंका है साथ ही बड़ी कार्यवाही होने के भी आसार हैं, जिससे भ्रष्ट और संलिप्त अधिकारीयों पर नकेल कसी जा सकें और जिले के विकास को नई दिशा मिल सकें।

 

 प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का धमतरी जिले की सिहावा विधानसभा क्षेत्र में सोमवार को भेंट-मुलाकात कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसके समुचित आयोजन और क्रियान्वयन को लेकर प्रभारी कलेक्टर एवं जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती प्रियंका महोबिया ने जिला स्तर के अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक निर्देश दिए हैं। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री के आगमन से लेकर वापसी तक के विभिन्न कार्यक्रमों के प्रतिपल गतिविधियों और दायित्वों की विस्तार से जानकारी दी। साथ ही दायित्वों के निर्वहन के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों व मैदानी अमलों को निर्देशित किया। कलेक्टोरेट सभाकक्ष में शुक्रवार सुबह 10 बजे से बैठक लेकर प्रभारी कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को सतर्कता बरतते हुए सौंपे गए दायित्वों का समुचित निर्वहन के लिए निर्देश दिए। इस अवसर पर डीएफओ मयंक पाण्डेय, एसडीएम धमतरी विभोर अग्रवाल, आयुक्त नगर निगम विनय पोयाम सहित डिप्टी कलेक्टर एवं विभिन्न विभागों के अधिकारीगण मौजूद थे।

वहीं इस कार्यक्रम को लेकर प्रभारी कलेक्टर चाहती हैं कि कोई भी अधिकारी अपनी जिम्मेदारी में कोताही न बरते, अन्यथा जिम्मेदारों पर कार्यवाही की गाज गिर सकती है।

 

चुनेश साहू 7049466638

 

संबंधित पोस्ट

आम आदमी पार्टी कबीरधाम के कार्यालय पर ‘होली मिलन समारोह’ की रंगीनिया बिखरी, छत्तीसगढ़ के सभी जिलों के कार्यकर्ता हुए शामिल

hindmedianews

राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की मनाई गई जयंती

hindmedianews

नारी शक्ति सम्मेलन का भव्य आयोजन, 33% आरक्षण को लेकर महिलाओं ने किया जोरदार समर्थन व्यक्त

Sakshi Bansod

कबीरधाम जिले के कोहिनूर कहे जाने वाले  शिक्षक बंजारे  को सतनामी समाज ने किया सम्मानित

hindmedianews

*राजीव युवा मितान क्लब के तत्वधान में मनाया गया पोला पर्व….*

Chunesh Sahu

नाबालिग बालिका के अपहरण का आरोपी हैदराबाद से गिरफ्तार 

Sakshi Bansod