
कबीरधाम : जिले मे बढ़ती हुई अपराधिक गतिविधि पर अंकुश लगाने व अपराधीक गतिविधि से पीड़ित व्यक्तियों को न्याय दिलाने की सतत प्रयास की जा रही है।
थाना पंडरिया में प्राप्त आवेदन एवम पीड़ित आवेदक द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी नाबालिग पुत्री को अज्ञात व्यक्ति ने अपहरण कर कही भगा ले गया है।जिस पर पुलिस द्वारा सक्रियता दिखाते हुए थाना पंडरिया में अपराध पंजीबद्ध कर क्रमांक 207/24, धारा 363 भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) के तहत मामला दर्ज किया गया।
पुलिस अनुविभागीय अधिकारी संजय ध्रुव के निर्देशन मे टीम गठन कर हैदराबाद रवाना किया गया। थाना प्रभारी नितिन तिवारी के नेतृत्व में टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई प्रारंभ की गई। जांच के दौरान सूचना प्राप्त हुई कि पीड़िता हैदराबाद के मल्लापुर बाबानगर क्षेत्र में आरोपी के कब्जे में है।
टीम ने दिनांक 16/01/2025 को मल्लापुर बाबानगर, हैदराबाद में कार्रवाई कर आरोपी अजय मिरी के कब्जे से पीड़िता को सुरक्षित बरामद किया। पीड़िता को वापस लाकर आज दिनांक 17/01/2025 को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। विवेचना के दौरान आरोपी पर धारा 363, 366, 376(2)(n) भारतीय दंड संहिता (IPC) एवं धारा 6 पॉक्सो अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
इस कार्य मे ए एस आई मोहन खूंटे,आरक्षक क्रमांक 964 फुलेश्वर एवं महिला आरक्षक संगीता चंद्रवंशी का विशेष योगदान रहा।





