hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़

कलेक्टर ने ग्राम बाघामुड़ा में किसानों के खेत तक पहुंचकर फसल का किया अवलोकन

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

कलेक्टर ने ग्राम बाघामुड़ा में किसानों के खेत तक पहुंचकर फसल का किया अवलोकन

धान के बदले अन्य फसल ले रहे किसानों की सराहना की

किसान श्री राजेश तिवारी 05 एकड़ में पपीता और किसान श्री प्रफुल वैद्य 10 एकड़ मे कर रहे हैं मूंगफली और बांस की खेती

जिले के अन्य किसानों के लिए अनुकरणीय

मुंगेली 05 अगस्त 2022// कलेक्टर श्री राहुल देव कल 04 अगस्त को मुंगेली विकासखण्ड के ग्राम बाघामुड़ा में शासन की महत्वाकांक्षी योजना राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत् धान के बदले अन्य फसल ले रहे किसान श्री राजेश तिवारी और श्री प्रफुल वैध के खेत पहुंचकर उनके फसल का अवलोकन किया। उन्होंने किसानों से चर्चा कर धान के बदले लिए जा रहे अन्य फसल की कुल रकबा, फसल की लागत और कार्यरत श्रमिक आदि की जानकारी ली। इस दौरान कलेक्टर ने धान के बदले अन्य फसल ले रहे किसानों की पहल की सराहना की और अन्य किसानों के लिए अनुकरणीय बताया।
कलेक्टर ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के मंशानुरूप फसल उत्पादन को प्रोत्साहित करने के लिए कृषि आदान सहायता हेतु राजीव गांधी किसान न्याय योजना का क्रियान्वयन किया जा रहा है। इस योजना के तहत धान के बदले कोदो, कुटकी, गन्ना, अरहर, मक्का, सोयाबीन, दलहन, तिलहन, सुंगधित धान और अन्य फोर्टिफाइट धान की खेती करने वाले किसानों कोे प्रति एकड़ आदान सहायता राशि दी जाती हैै। उन्होंने किसानों को मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना की भी जानकारी दी और योजना का लाभ उठाने प्रेरित किया। किसान श्री राजेश तिवारी ने बताया कि वे राजीव गांधी किसान न्याय योजना से प्रभावित होकर जिला प्रशासन की पहल और उद्यानिकी विभाग के मार्गदर्शन में इस वर्ष धान के बदले अन्य फसल ले रहे हैं। उन्होंने अपने 05 एकड़ में रेड लेडी प्रजाति के उन्नत किस्म का पपीता लगाया है। पपीता की बाजार में काफी मांग रहती है, व्यापारी खेत से ही पपीता की फसल की खरीदारी कर लेकर जाते हैं। इस फसल से धान की फसल की अपेक्षा अधिक आमदनी प्राप्त होती है। इसी प्रकार श्री प्रफुल्ल वैद्य ने बताया कि वे राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत् अपने 10 एकड़ खेत में मुंगफली के साथ बांस की इंटरक्रापिंग फसल ले रहे है। दोनों किसानों ने बताया कि विभाग की योजना के तहत् प्रति हेक्टेयर 22 हजार 500 रूपए का अनुदान भी प्राप्त हुआ है। साथ ही सुक्ष्म सिंचाई योजना के तहत् 55 प्रतिशत के अनुदान राशि पर ड्रिप प्रतिस्थापन हुआ है। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर श्री नवीन भगत सहित संबंधत अधिकारी मौजूद थे।

संबंधित पोस्ट

विधायक ममता चंद्राकर के क्षेत्र में 50 साल पुराने जर्जर विद्यालय भवन में पढ़ने मजबूर ।

hindmedianews

जिला कार्यालय में बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित, नियंत्रण कक्ष का दूरभाष क्रमांक 07741-232038

hindmedianews

वनांचल ग्राम सरईसेत में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता के समापन समारोह में शामिल हुए पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव

hindmedianews

जिला पंचायत के सामान्य सभा बैठक में जन कल्याणकारी योजनाओं की गहन समीक्षा ,उचित मूल्य की दुकान से समय-सीमा मे हो खाद्यान्न का वितरण 

Sakshi Bansod

     *चोवेंद्र साहू आम आदमी पार्टी संजारी बालोद विधानसभा क्षेत्र से विधायक प्रत्याशी घोषित*

Chunesh Sahu

मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण से सम्मानित हुए प्रधान पाठक शैल सोयाम

hindmedianews