
*कुरूद पुलिस द्वारा किया गया कुरूद एवं ग्राम चर्रा के 3 सटोरिए पर वैधानिक कार्यवाही*
*तीनों आरोपियों के कब्जे से अलग-अलग रकम कुल 7400/- रुपये नगद जप्त कर जुआ एक्ट के तहत की गई कार्यवाही*
*असामाजिक,गतिविधियों व जुआ,सट्टा एवं अवैध शराब बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी थाना प्रभारियों को दिए थे सख्त निर्देश*
पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत ठाकुर ने सभी थाना प्रभारियों को बेसिक पुलिसिंग के साथ साथ किसी भी प्रकार की सूचना मिलने पर त्वरित कार्यवाही करने एवं अपराधों के प्रभावी रोकथाम हेतु संदिग्ध व्यक्तियों पर सतत् निगाह रखते हुए असमाजिक तत्वों पर त्वरित कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिये गए हैं I
इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मेघा टेंभुरकर साहू के मार्गदर्शन में एवं एसडीओपी कुरूद के नेतृत्व में थाना प्रभारी कुरुद द्वारा कुरुद में एवं ग्राम चर्रा में सट्टा खिलाने की मुखबिर से सूचना मिलने पर कुरूद पुलिस द्वारा तीन टीम तैयार कर कार्यवाही करने के हेतु भेजी गई जिस पर तीन व्यक्तियों से अलग-अलग कमलेश खरे से 2600/-एव हजारों की सट्टा पट्टी एवं एक नग पेन एवं महेश कोशरे से 2200/-एवं हजारों की सट्टा पट्टी एवं पेन एवं मुन्ना पाल से 2600/- रूपये एवं हजारों की सट्टा पट्टी एवं पेन कुल टोटल जुमला रकम 7400/-रूपये जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध 4 ( क)जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही कर विधिवत गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही किया गया।
*गिरफ्तार आरोपी का नाम*-:
*01*.कमलेश खरे पिता पन्ना लाल खरे उम्र 47 वर्ष साकिन ग्राम धोबीनि पारा कुरूद,थाना कुरूद जिला धमतरी
*02*. महेश कोशरे पिता समारू कोशरे उम्र 52 साल निवासी ग्राम चर्रा, थाना-कुरूद, जिला धमतरी
*03*. मुन्ना पाल पिता अल्फ्रेड पाल उम्र 66 निवासी सांधा चौक कुरूद,थाना कुरूद, जिला धमतरी
उक्त कार्यवाही में उनि.रमेश साहू,सउनि.राजकुमार साहू, सउनि.संतोषी नेताम ,आर.राजू साहू, आर.रविकांत परिहार का विशेष योगदान रहा।
चुनेश साहू 7049466638





